होम / Aam Aadmi Party Tiranga yatra in Pathankot पंजाब में केजरीवाल: मेरा रंग काला पर नियत साफ

Aam Aadmi Party Tiranga yatra in Pathankot पंजाब में केजरीवाल: मेरा रंग काला पर नियत साफ

India News Editor • LAST UPDATED : December 2, 2021, 7:01 pm IST

Aam Aadmi Party Tiranga yatra in Pathankot

इंडिया न्यूज़,पठानकोट।

Aam Aadmi Party Tiranga yatra in Pathankot:अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में हर राजनीतिक पार्टी अपनी गोटियां फिट करने में लग गई है। कुछ लोग पार्टी छोड़ कर अपना भविष्य सुधारने के लिए दल बदल रहे हैं।

ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर हैं। गुरूवार को अरविंद केजरीवाल ने पठानकोट में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया और पंजाब की सियासत में गर्माहट ले आए। पठानकोट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पांचवां बड़ा ऐलान करते हुए पंजाब की जनता को साधने का प्रयास किया।

केजरीवाल ने पठानकोट में कहा कि पंजाब में सत्ता में आने पर शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपए की मदद की जाएगी जैसे कि दिल्ली में दी जा रही है। फिर चाहे वह पुलिस में हो या फिर सेना में किसी आॅपरेशन के दौरान शहीद हुआ हो।

इससे पहले कर चुके चार ऐलान (Aam Aadmi Party Tiranga yatra in Pathankot)

Aam Aadmi Party Tiranga yatra in Pathankot: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पठानकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम कहते नहीं करके दिखाते हैं। यकीन न आए तो दिल्ली वालों से पता कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि आप की सरकार आने पर पहली गारंटी 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 24 घंटे बिजली दी जाएगी। दूसरी पंजाब के हर गांव और मोहल्ले मेें क्लीनिक खोले जाएंगे जिस तरह दिल्ली में खोले गए हैं। वहीं राज्य में चल रहे सरकारी अस्पतालों का उदारीकरण कर मुफ्त इलाज योजना शुरू की जाएगी।

वहीं कुछ दिनों पहले हमने व्यस्क महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह देने की जो बात कही थी उसे भी हमारी सरकार आने पर लागू किया जाएगा।

केजरीवाल के ऐलान से पंजाब के सियासतदानों की नींद हराम (

Aam Aadmi Party Tiranga yatra in Pathankot)

Aam Aadmi Party Tiranga yatra in Pathankot: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पंजाब के  वोटर को लुभाने के लिए पंजाब के  दौरे पर हैं।

ऐसे में पहले भी केजरीवाल पंजाब आगमन पर पार्टी की विचारधारा राज्य के लोगों को जोड़ने के लिए कई मनलुभावनी घोषणाएं कर चुके हैं। अब देखना यह होगा कि पंजाब की जनता आप के सिर पगड़ी रखती है या जनता का मूड़ कुछ और ही है।

बहरहाल कुछ भी हो अरविंद केजरीवाल ने पंजाबियों को लुभाने के लिए ऐसे ऐलान कर दिए कि विरोधी पार्टियों की नींद हराम हो गई है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Saudi Arab: इस इंफ्लुएंसर को सुनाई गई 11 साल की सजा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान-Indianews
Lok Sabha Election: कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार के भाजपा में शामिल होने पर राजनाथ सिंह का बयान, जानें क्या कहा-Indianews
Delhi: दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार, दो बच्चों की हत्या कर पिता फरार-Indianews
French: फ्रांस में महिला के साथ फ्रांसीसी राजनेता ने किया कुछ ऐसा, जानें पूरा मामला-Indianews
8 Chiranjeevi: पृथ्वी पर अंत तक रहेंगे जीवित ये 8 चिरंजीवी, जाने कैसे मिला उन्हें ये वरदान – Indianews
Gurugram: गुरुग्राम पुलिस ने सैक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, व्हाट्सएप के जरिए हो रहा था धंधा-Indianews
Hardeep Nijjar Killing: कनाडा में तीन भारतीय की गिरफ्तारी के बाद गुस्सा में आएं जयशंकर, जानें क्या कहा-Indianews
ADVERTISEMENT