होम / Accident In Bhiwani मलबे में दबे कई मजदूर, तीन के शव निकाले

Accident In Bhiwani मलबे में दबे कई मजदूर, तीन के शव निकाले

Rakesh Banwal • LAST UPDATED : January 1, 2022, 4:05 pm IST

Accident In Bhiwani मलबे में दबे कई मजदूर, तीन के शव निकाले

इंडिया न्यूज, भिवानी।

Accident In Bhiwani: भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने के कारण कई मजूदर मलबे के नीचे दब गए हैं। जानकारी मिल रही है कि उस समय करीब दो दर्जन लोग काम में जुटे हुए थे। यह भी बताया जा रहा है कि हादसे में खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी मलबे में दब गई हैं। फिलहाल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस हादसे में तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं राहत बचाव कार्य में टीम जुटी हुई है।

Accident In Bhiwani मलबे में दबे कई मजदूर, तीन के शव निकाले
Accident In Bhiwani मलबे में दबे कई मजदूर, तीन के शव निकाले

नए साल का पहला दिन ही बन गया काल Kaal became the first day of the new year

Accident In Bhiwani: शनिवार को साल का पहला दिन, और पहले ही दिन भिवानी में हुए हादसे में अभी तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं मलबे के नीचे कई लोग दबे होने की सूचना मिल रही है। ऐसे में नया साल का पहला ही दिन उन परिवारों के लिए सबसे बुरा दिन बन गया जिनके उपर कहर टूट पड़ा है।  असल में कहा जाए तो पहाड़ नहीं टूटा बल्कि मुसिबतों का पहाड़ मरने वाले परिवारों पर टूट गया है।

नए साल का पहला दिन ही बन गया काल
नए साल का पहला दिन ही बन गया काल

शुक्रवार को ही शुरू हुआ था साइट पर काम Work on the site started on Friday itself

Accident In Bhiwani: बता दें कि प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले ही खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। एनजीटी ने गुरुवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी थी। एनजीटी से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार से खनन कार्य शुरू किया गया था। आज सुबह श्रमिक खुशी खुशी अपने काम पर पहुंचे थे कि दो घंटे बाद ही काम के दौरान पहाड़ से एक चट्टान खिसक गई और काम कर रहे मजदूरों पर काल बन कर गिर गई। फिलहाल राहत का काम तेजी से चलाया जा रहा है। मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन ने मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

शुक्रवार को ही शुरू हुआ था साइट पर काम
शुक्रवार को ही शुरू हुआ था साइट पर काम

Read More : Mata Vaishno Devi Accident 12 में से आठ मृतकों की हुई पहचान, 4 की बाकी

Read More : Mata Vaishno Devi Accident स्थगित यात्रा फिर से बहाल, इंतजाम करने में जुटा श्राइन बोर्ड

Read More : Stampede in Mata Vaishno Devi Bhawan जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित, मृतकों के परिजनों को 12 लाख घायलों को ढाई लाख देने का एलान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT