<
Categories: देश

भारी नकदी के साथ लंदन में मिले वकील विजय अग्रवाल! इमिग्रेशन उल्लंघन का लगा आरोप, हिरासत में हैं मेहुल चोकसी के वकील

Vijay Agrawal: भारत के चर्चित क्रिमिनल लॉयर विजय अग्रवाल को लेकर ब्रिटेन से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. रिपोर्टों के अनुसार विजय अग्रवाल को लंदन के बेहद पॉश इलाके Mayfair में ब्रिटिश इमिग्रेशन अधिकारियों ने कथित तौर पर हिरासत में लिया है.

रिपोर्टों के अनुसार भारत के चर्चित क्रिमिनल लॉयर विजय अग्रवाल को लंदन के बेहद पॉश इलाके Mayfair में ब्रिटिश इमिग्रेशन अधिकारियों ने कथित तौर पर हिरासत में लिया है. हालांकि, ब्रिटिश अधिकारियों की ओर से भी फिलहाल ऐसा कोई सार्वजनिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं है जिससे विजय अग्रवाल की गिरफ्तारी या हिरासत की स्वतंत्र पुष्टि हो सके.

बता दें कि Mayfair प्रॉपर्टी में कथित निरीक्षण के दौरान विजय अग्रवाल के पास बड़ी मात्रा में नकदी भी मिली है; हालांकि नकदी कितनी थी, किसकी थी और उसका स्रोत क्या था. इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

तीन दिन से हिरासत में होने का किया दावा

WIC News और LawBeat की 18 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, विजय अग्रवाल पिछले करीब तीन दिन से हिरासत में हैं. खबरों के अनुसार मामला London के Mayfair स्थित उस प्रॉपर्टी से जुड़ा है, जहां अग्रवाल कथित तौर पर रह रहे या पेशेवर गतिविधियां कर रहे थे. उन पर आरोप है कि अग्रवाल ब्रिटेन में आवश्यक वर्क परमिट के बिना पेशेवर काम कर रहे थे. बताया गया है कि यह मामला Mayfair की संबंधित प्रॉपर्टी के मकान मालिक की ओर से मई में की गई कथित शिकायत के बाद ब्रिटिश अधिकारियों के संज्ञान में आया. इसके बाद अधिकारियों ने अग्रवाल की ब्रिटेन में गतिविधियों की पड़ताल शुरू की.

Mayfair की प्रॉपर्टी में मिली भारी नकदी

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे चौंकाने वाला पहलू कथित तौर पर बरामद हुई बड़ी मात्रा में नकदी है. रिपोर्ट के अनुसार जब संबंधित प्रॉपर्टी में निरीक्षण किया गया, तब वहां विजय अग्रवाल के साथ तीन से चार जूनियर वकील भी उपस्थित थे. इसी दौरान बड़ी मात्रा में कैश मिलने की बात कही गई है. हालांकि नकदी की वास्तविक मात्रा कितनी थी, उसका मालिक कौन था और वह रकम वहां क्यों रखी गई थी; उपलब्ध रिपोर्टों में इन सवालों का कोई प्रमाणित जवाब नहीं दिया गया है.

कौन हैं विजय अग्रवाल?

विजय अग्रवाल भारत के चर्चित क्रिमिनल लॉयर्स में गिने जाते हैं और कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक तथा आर्थिक अपराध मामलों में पैरवी कर चुके हैं. उनका नाम विशेष रूप से भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की कानूनी पैरवी से जुड़ा रहा है. Bombay High Court के उपलब्ध न्यायिक रिकॉर्ड में भी विजय अग्रवाल को मेहुल चोकसी की ओर से पेश हुए अधिवक्ता के रूप में दर्ज किया गया है. 21 सितंबर 2023 के Bombay High Court के एक आदेश में स्पष्ट रूप से “Mr. Vijay Aggarwal, Advocate” को मेहुल चोकसी की ओर से पेश वकीलों में दर्ज किया गया है.

बता दें कि मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर भारतीय एजेंसियों ने Punjab National Bank से जुड़े करीब 1.8 अरब डॉलर के घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप लगाए हैं. दोनों इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं. चोकसी से जुड़े मामलों में विजय अग्रवाल लंबे समय से उसकी कानूनी टीम का हिस्सा रहे हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST