Hindi News / Indianews / Amit Shah On Caa Amit Shah Lashed Out At Cm Banerjee In Kolkata Gave Statement Regarding Caa

Amit Shah on CAA: कोलकाता में सीएम बनर्जी पर जमकर बरसे अमित शाह, सीएए पर दिया बड़ा बयान

India News (इंडिया न्यूज), Amit Shah on CAA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (बुधवार) पश्चिम बंगाल के कोलकाता के धर्मतला में एक रैली को संबोधित किया। जिसके दौरान उन्होंने जमकर राज्‍य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला किया है। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ”किसी राज्य में इतनी घुसपैठ होती हो वो राज्य […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Amit Shah on CAA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (बुधवार) पश्चिम बंगाल के कोलकाता के धर्मतला में एक रैली को संबोधित किया। जिसके दौरान उन्होंने जमकर राज्‍य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला किया है। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ”किसी राज्य में इतनी घुसपैठ होती हो वो राज्य कभी विकास कर सकता है क्या? इसीलिए ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं। ममता दीदी, सीएए देश का कानून है और इसे कोई रोक नहीं सकता। हम इसे लागू करके रहेंगे। वहां से आने वाले हिंदू बहनों भाइयों का इस देश पर उतना ही अधिकार है जितना मेरा और आपका है।”

  • 2024 में नरेंद्र मोदी को पीएम पद दिलवाएं
  • हले घुसपैठ की मदद से संसद नहीं चलने देती थी

मांगा जनता का समर्थन

इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया है कि साल 2024 में होने वाले चुनाव में बीजेपी जीत हासिल करेगी। जनता से समर्थन मांगते हुए उन्होंने कहा कि मैं आज आवाहन करने आया हूं। पश्चिम बंगाल में 2026 में बीजेपी सरकार बनाने के लिए 2024 के चुनाव में अपना मत डाल कर फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाइए। इस दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर हमला किया।

‘देश में कुछ लोग औरंगजेब को आदर्श मानने लगे हैं …’, विपक्ष पर जमकर भड़के राजनाथ सिंह, दे डाली बड़ी चेतावनी

बंगाल को बर्बाद कर दिया

उन्होंने कहा कि सीएम बनर्जी पहले घुसपैठ की मदद से संसद नहीं चलने देती थी। अब वो वोटर कार्ड बनाकर देती हैं। बंगाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। नेताओं के घरों में नोटों की गड्डियां मिली है। यह सबको साफ दिख रहा है। उद्योग, अध्‍यात्‍म, आजादी आंदोलन में देश का नेतृत्व करने वाला बंगाल को दीदी ने पिछड़ा बना दिया। उन्होंने प्रदेश को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।

Also Read:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue