Hindi News / Indianews / Amit Shah Union Minister Amit Shahs Sister Passes Away

Amit Shah: केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बहन का हुआ निधन, मुंबई में चल रहा था इलाज

India News (इंडिया न्यूज), Amit Shah: अमित शाह की बड़ी बहन का सोमवार को निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री की बहन का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अपनी बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन की खबर मिलने के बाद अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। कुछ […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Amit Shah: अमित शाह की बड़ी बहन का सोमवार को निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री की बहन का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अपनी बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन की खबर मिलने के बाद अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।

कुछ दिनों से बीमार थीं 60 वर्षीय राजेश्वरीबेन शाह

एक अधिकारी ने बताया कि 60 वर्षीय राजेश्वरीबेन शाह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा, ‘बड़ी बहन के निधन की खबर मिलने के बाद अमित शाह ने अपना पूरे दिन का कार्यक्रम रद्द कर दिया। राजेश्वरी का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर लाया गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में थलतेज श्मशान घाट पर किया जाएगा।

‘राजा का कर्तव्य लोगों की रक्षा करना, हिंदू कभी ऐसा कृत्य नहीं करेगा’ पहलगाम आतंकी हमले पर बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Amit Shah

अहमदाबाद में थे अमित शाह 

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए रविवार से अहमदाबाद में थे। सोमवार को उनका बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम था। बनासकांठा के देवदार गांव बनास डेयरी का उद्घाटन करने वाले थे। दोपहर में उन्हें गांधीनगर के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करना था।

Also Read:-

Tags:

Amit shahIndia News in HindiLatest India News Updates
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue