India News (इंडिया न्यूज),Delhi:27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 47 सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाया गया। और अब दिल्ली में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस अहम बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह मंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और सभी स्पेशल कमिश्नर शामिल होंगे।
यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि शीला दीक्षित के बाद यह पहला मौका है जब गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के आला अधिकारी एक साथ गृह मंत्रालय में बैठक करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाना है, ताकि राजधानी में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
Amit Shah
दिल्ली पुलिस और सरकार के बीच समन्वय की कमी का मुद्दा कई बार उठ चुका है। इस बैठक में इस बात पर खास चर्चा होगी कि पुलिस और प्रशासन मिलकर जनता के हित में कैसे तेजी से काम कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में दिल्ली में बढ़ते अपराध, महिलाओं की सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा दिल्ली में पुलिस संसाधन बढ़ाने, निगरानी तंत्र को मजबूत करने और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल पर भी विचार किया जाएगा।
दिल्ली एक अंतरराष्ट्रीय शहर होने के साथ-साथ भारत की राजधानी भी है। ऐसे में यहां की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे पुलिस पर दबाव बढ़ा है।2024 में दिल्ली में 650 से ज्यादा हत्या के मामले दर्ज किए गए।महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।स्नेचिंग, लूट और साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।इन चुनौतियों को देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। गृह मंत्रालय चाहता है कि दिल्ली पुलिस और सरकार मिलकर एक स्पष्ट नीति तैयार करें, ताकि अपराधों पर सख्त नियंत्रण पाया जा सके।
1 मार्च से UP में बदल जाएंगे ये नियम, राशन कार्ड पर पड़ेगा बड़ा असर; 4 लाख कर्मचारियों पर गिरेगी गाज