<
Categories: देश

पहले पुलिसकर्मी की मौत, अब बाघिन के शव से मचा हड़कंप, अरुणाचल में प्रकृति प्रेमियों ने खड़े किए अहम सवाल

अरुणाचल प्रदेश मयोदिया बाघिन मौत: मयोदिया में एक बाघिन का शव मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. बाघिन के शव पर कई घाव मिले और साथ ही ये भी पता चला कि उसे गोली मारी गई है. ऐसे में बाघिन की मौत पर अब सवाल खड़े हो रहे है.

Arunachal Pradesh Tigress Death: अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग वैली जिले के मयोदिया में एक बाघिन का शव मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. बाघिन के शव पर कई घाव मिले और साथ ही ये भी पता चला कि उसे गोली मारी गई है. ऐसे में बाघिन की मौत पर अब सवाल खड़े हो रहे है. दरअसल उस बाघिन ने कुछ दिन पहले मयोदिया के एक पुलिसकर्मी को अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद अब यह अटकले लगाए जा रहे है कि किसी ने यह सारा काम बदले की भावना से किया है. मौत के अन्य संभावित कारणों पर भी विचार किया जा रहा है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि यह पूरा मामला क्या है और बाघिन और पुलिसकर्मी की मौत का सच में आपस में कोई कनेक्शन है या नहीं?

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, 2 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल चिक्सेंग मनपांग का क्षत-विक्षत शव मयोदिया इलाके में मिला था. बाद में पता चला कि जंगल में एक बाघिन ने उन पर हमला किया था. चिक्सेंग मनपांग नामसाई जिले के मनफाइशेंग गांव के रहने वाले थे और रोइंग पुलिस स्टेशन में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात थे. यह हमला तब हुआ जब वह अपनी मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे थे. उन पर 2 फरवरी की शाम को हमला हुआ था, और तलाशी अभियान के बाद, पुलिस और वन अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने अगले दिन उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया. उनकी मौत के बाद अब बाघिन का शव मिलने पर अब प्रकृति प्रेमी कई तरह के सावल खड़े कर रहे हैं.

प्रकृति प्रेमियों ने बाघिन के मौत पर खड़े किए सवाल

बता दें कि, घटना के तुरंत बाद, लोअर दिबांग वैली जिला प्रशासन ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें मेहाओ वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में बाघों की आवाजाही को देखते हुए रात में यात्रा, खासकर दोपहिया वाहनों से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया. इस खास घटना ने एक बार फिर वन विभाग के कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उनकी कथित अक्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

एक प्रकृति प्रेमी ने बाघिन की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बाघिन के शरीर पर गोली के निशान यह सवाल उठाते हैं कि उसे किसने और क्यों मारा? उन्होंने आगे कहा कि इंसानों ने पहले इन जानवरों के प्राकृतिक आवास को नष्ट कर दिया है और अब वे खुद जानवरों को मार रहे हैं. मायोडिया इलाके में पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी. जानवर जंगल से बाहर आ रहे हैं क्योंकि उनके आवास नष्ट हो गए हैं, और लोगों को इस बुनियादी तथ्य को समझने की जरूरत है.

वन विभाग के कामकाज पर उठे गंभीर सवाल

 प्रकृति प्रेमी ने वन विभाग के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वन विभाग पूरी तरह से फेल हो गया है और उनकी अक्षमता के कारण एक पुलिसकर्मी की जान चली गई, और अब जानवर को किसी शरारती तत्व ने मार दिया है.  उन्होंने आगे कहा कि कोई नहीं जानता कि पुलिसकर्मी को असल में किसने मारा. सभी को उसी बाघ पर शक है जिसे एक वायरल वीडियो में देखा गया था. इस मामले में ठीक से जांच होनी चाहिए थी, और वन विभाग के अधिकारियों को बाघ को बेहोश करना चाहिए था. उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के सुस्त और लापरवाह रवैये के कारण बदमाशों ने जानवर को मार डाला. फिलहाल, वन और पुलिस अधिकारी बाघिन की मौत के असली कारण की जांच कर रहे हैं और यह पता लगा रहे हैं कि इसका पिछले हमले से कोई संबंध है या नहीं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

इन खिलाड़ियों पर लगा बैन! IPL में नई गाइडलाइन जारी; क्रिकेट जगत में हड़कंप

IPL 2026 New Rule: आईपीएल में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अब मैच के दौरान मैदान…

Last Updated: April 9, 2026 10:24:08 IST

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026:  चांदी की चमक पड़ी फीकी या बढ़ गए दाम, नोट करें अपने शहरों के ताजा रेट्स

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026: भारत के शहरों में चांदी की चमक थोड़ी फीकी…

Last Updated: April 9, 2026 10:23:58 IST

NG ब्रांड की दमदार वापसी: 29 अप्रैल को सूरत में खुलेगा NG मॉल, 60% मुनाफा जाएगा चैरिटी में

चार साल के अंतराल के बाद उद्यमी सुधीर गोयल का बड़ा ऐलान, ‘NG सेवा ट्रस्ट…

Last Updated: April 9, 2026 10:22:21 IST

Samay Raina: विवाद के बाद सबने फेरा मुंह, आने लगे थे एंग्जायटी अटैक, करोड़ों के नुकसान का दावा

India's Got Latent: मुझे अजनबियों से कई कॉल और मैसेज आ रहे थे. मुझे एहसास…

Last Updated: April 9, 2026 09:30:59 IST

Gold Rate Today 9 April 2026: आज क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k और 18k सोने की कीमत

Gold Ka Bhav Aaj Kya Hai 9 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर…

Last Updated: April 9, 2026 09:45:30 IST