<

Bank Union Strike: बैंक कर्मी क्यों कर रहे हैं हड़ताल, क्या है मांग, कब तक बंद रहेंगे बैंक?

आज बैंक कर्मियों ने देशव्यापी हड़ताल की. उन्होंने पूरे देश में बैंक कर्मचारियों से आह्वान किया था कि वे हड़ताल करके उन्हें सपोर्ट करें. आइए जानते हैं हड़ताल का कारण और बैंकों में हड़ताल का क्या असर देखने को मिला?

Bank Union Strike: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने पूरे देश में मंगलवार को बैंक कर्मचारियों से एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया. बता दें कि बैंक कर्मचारी पहले भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर चुके हैं. बैंक कर्मचारियों की मांग है कि अन्य सरकारी कार्यालयों की तरह बैंकों में भी सप्ताह में केवल 5 दिन काम हो. उन्हें रविवार के साथ ही शनिवार को भी छुट्टी दी जाए. इन मांगों के लिए सरकारी बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल करने का फैसला लिया और अन्य जगहों पर भी बैंक कर्मचारियों को हड़ताल करने की आह्वान किया था.

देरी के कारण हड़ताल पर बैंक कर्मचारी

बैंक यूनियनों का कहना है कि मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ के साथ वेतन समझौता हुआ था. उस दौरान बैंक कर्मियों को भी सभी सरकारी कार्यालयों की तरग सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बन गई थी. हालांकि समझौता होने के बावजूद सरकार ने अभी तक इस नियम पर आधिकारिक तौर पर मुहर नहीं लगाई है. बैंक कर्मी इसी देरी के कारण नाराज हैं. अपनी मांगों को पूरा न होता देख बैंक कर्मचारियों ने अब सड़क पर उतरने का फैसला किया है.

वर्तमान में क्या है नियम?

बता दें कि वर्तमान समय में बैंक कर्मचारियों को रविवार की छुट्टी मिलती है. साथ ही हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टी रहती है. उन्हें पहले, तीसरे और अगर हो तो पांचवें शनिवार को काम करना पड़ता है. इस नियम को लेकर कर्मचारियों का कहना है कि अब ये नियम पूरा हो चुका है और काम का दबाव भी बढ़ रहा है. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इसे बदलना जरूरी है.

बैंक हड़ताल का असर

बता दें कि आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अलग-अलग बैंक संगठनों के समर्थन के कारण कई बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे. इसके कारण ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. लगातार चौथे दिन भी बैंक हड़ताल के कारण काम नहीं हो सका. हड़ताल के कारण एटीएम में नकदी की रिफिलिंग नहीं हो पाई. इसकी वजह से कई जगहों के एटीएम पर भी ताला लटका नजर आया. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आज, ऐसे करें आसानी से चेक

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: March 31, 2026 06:23:23 IST

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

RBSE 12th Result 2026 Live Updates: बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान 31 मार्च को सुबह…

Last Updated: March 31, 2026 06:21:45 IST

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST