<

IPL इतिहास का डाला सबसे पहला सुपर ओवर, क्रिस गेल-सौरव गांगुली को भेजा पवेलियन, आज क्रिकेट के पन्ने से गायब

आईपीएल के इतिहास में सबसे पहला ओवर डालने वाले कामरान बेहद गरीब परिवार से निकलकर आईपीएल तक पहुंचे थे. इस तेज गेंदबाज को एक समय भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता था.

नई दिल्ली. कभी आईपीएल में अपनी तेज गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले कामरान खान की कहानी काफी दिलचस्प रही है. आईपीएल के इतिहास में सबसे पहला ओवर डालने वाले कामरान बेहद गरीब परिवार से निकलकर आईपीएल तक पहुंचे थे. इस तेज गेंदबाज को एक समय भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता था. उनकी गेंदबाजी का अंदाज अलग था और बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना आसान नहीं होता था. लेकिन आज वह क्रिकेट के पन्ने से गायब हो चुके हैं.

कमरान खान को पहचान मिली आईपीएल 2009 में, जब उन्होंने राजस्थान की तरफ से खेलना शुरू किया. उसी सीजन में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने आईपीएल के इतिहास का पहला सुपर ओवर डाला था. उस मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो बड़े बल्लेबाजों क्रिस गेल और सौरव गांगुली को आउट कर दिया और अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद की थी. साल 2024 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था.

चोट की वजह से लंबा नहीं चला करियर

कमरान की प्रतिभा देखकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे महान खिलाड़ी शेन वॉर्न भी काफी प्रभावित हुए थे. उन्होंने कमरान खान को “भारत का हीरा” तक कहा था. उस समय कई लोगों को लगने लगा था कि यह तेज गेंदबाज आगे चलकर भारतीय टीम के लिए खेलेगा. लेकिन कमरान खान का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. उनकी गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठे और कुछ समय बाद चोटों की समस्या भी शुरू हो गई. इन वजहों से उन्हें आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले और धीरे-धीरे वह क्रिकेट से दूर हो गए.

आज क्या कर रहे हैं कामरान

अगर आज की बात करें तो कमरान खान अब प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेलते. वह अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश में रहते हैं और युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट सिखाने का काम करते हैं. कई जगहों पर वह कोचिंग से जुड़े हुए हैं और नए तेज गेंदबाजों को ट्रेनिंग दे रहे हैं. कमरान खान की कहानी बताती है कि क्रिकेट में सिर्फ टैलेंट ही नहीं, बल्कि फिटनेस, मेहनत और लगातार मौके मिलना भी बहुत जरूरी होता है. भले ही उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन आईपीएल में उनके यादगार प्रदर्शन को आज भी क्रिकेट फैंस याद करते हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें भारत पाकिस्तान फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:39:20 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST