ADVERTISEMENT
होम / देश / BBC Documentary: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, बीबीसी पर भारत को बदनान करने का लगाया आरोप

BBC Documentary: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, बीबीसी पर भारत को बदनान करने का लगाया आरोप

BY: Shubham Pathak • LAST UPDATED : July 22, 2023, 1:55 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

BBC Documentary: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, बीबीसी पर भारत को बदनान करने का लगाया आरोप

BBC Documentary

India News,(इंडिया न्यूज),BBC Documentary: गुजरात दंगो पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर शुरूआत से हीं देश में विवाद चल रहा है। जहां बीबीसी डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) को भारत में बैन कर दिया गया था। जिसके बाद गोवा विधानसभा ने शुक्रवार को गुजरात दंगों पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। जिसमें कहा गया कि, 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री गुजरात की तत्कालीन सरकार पर दोष मढ़ने का एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास था।

बीबीसी पर कड़ी कार्रवाई का किया आग्रह

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, निंदा प्रस्ताव को भाजपा विधायक दाजी कृष्ण सालकर ने पेश करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। बता दें कि, डॉक्यूमेंट्री में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तत्कालीन गुजरात सरकार की ओर से दंगों से निपटने के तरीकों पर सवाल उठाए गए थे।

बीबीसी पर भारत को बदनाम करने का आरोप

निंदा प्रस्ताव पारित होने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा , भारत के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता के खिलाफ झूठ पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री जारी कर बीबीसी ने भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। जिसके बाद गुजरात विधानसभा में बीबीसी निंदा प्रस्ताव बीबीसी के कृत्य की निंदा करने के लिए इस प्रस्ताव पारित किया गया है।

कांग्रेस ने प्रस्ताव का किया विरोध

बता दें कि, गोवा विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ भाजपा ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। जिसके बाद गोवा विधानसभा में कांग्रेस नेता यूरी अलेमाओ ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि, यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इसके बाद कांग्रेस नेता यूरी अलमाओ ने सवाल किया कि, उस डॉक्यूमेंट्री पर ऐसा प्रस्ताव कैसे पारित किया जा सकता है जो भारत में पहले से ही प्रतिबंधित है। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष रमेश तवडकर ने इन दलीलों को खारिज कर दिया और प्रस्ताव पेश करने की अनुमति दे दी।

ये भी पढ़े

 

 

Tags:

BBC documentaryIndia News in HindiLatest India News Updates

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT