पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में हुई झड़पों की घटना की तुरंत जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को हिदायत दी है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को हरगिज बख्शा नहीं जाना चाहिए।
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में हुई झड़पों की घटना की तुरंत जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को हिदायत दी है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को हरगिज बख्शा नहीं जाना चाहिए।
पटियाला में हिंसक झड़पों के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री निवास में राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने डीजीपी को मौजूदा स्थिति पर करीबी नजर रखने और उनको निरंतर अवगत करवाते रहने के निर्देश दिए।
मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी की व्यक्ति को किसी भी कीमत पर अमन-शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स द्वारा लगातार चौकसी बरतने के कारण पंजाब अभी भी देश भर के सबसे शांतमयी राज्यों में से एक है।
मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून-व्यवस्था राज्य का मुख्य सरोकार है और किसी भी व्यक्ति को चाहे वह कितना भी प्रभाव और रसूख क्यों ना रखता हो, कानून को अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और कानून के अनुसार सख्ती से पेश आया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य होने के नाते अत्यधिक संवेदनशील है, क्योंकि विरोधी ताकतें इसको निशाना बनाने की ताक में रहती हैं, जो अपने निहित स्वार्थों के लिए राज्य की शांति को भंग करना चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार की सख्त निगरानी के कारण ऐसी ताकतों के नापाक मंसूबों को बार-बार कुचल दिया गया।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : कांग्रेस का मुलाना पार्ट 2, कितने सफल होंगे उदयभान, बढ़ सकती है कांगे्रस की परेशानी
ये भी पढ़ें : सड़क पर नमाज पढ़ने से रोका तो नमाजियों ने किया हंगामा, पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी
ये भी पढ़ें : 12 से 17 साल तक के किशोरों को लगेगी कोवोवैक्स, राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति ने दी हरी झंडी