होम / Bharat Jodo Nyay Yatra Live Update: मणिपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को दिखाई गई हरी झंडी

Bharat Jodo Nyay Yatra Live Update: मणिपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को दिखाई गई हरी झंडी

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : January 14, 2024, 7:14 pm IST

India News, (इंडिया न्यूज), Bharat Jodo Nyay Yatra Live Update: कांग्रेस पार्टी ने रविवार (14 जनवरी) को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की। कांंग्रेस सांसद राहुल गांधी इस यात्रा को दो साल पहले हुई भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कर रहे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।


07:00 PM, 14-JAN-2024

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में लखनऊ में मशाल रैली निकाली। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मणिपुर के थौबल में शुरू हुई।


06:00 PM, 14-JAN-2024

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने थौबल में टी स्टॉल पर स्थानीय लोगों से बातचीत की।


05:36 PM, 14-JAN-2024

न्याय यात्रा पर बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि 1984 में हमारे समुदाय के खिलाफ जो अत्याचार हुआ, उसके न्याय के बारे में उन्होंने क्या सोचा है? क्या उन्होंने 1984 के पीड़ितों से माफी मांगी?…राहुल गांधी विचलित हैं और कुछ भी बोलते रहते हैं…”


 

04:40 PM, 14-JAN-2024

न्याय यात्रा शुरू

मणिपुर के थौबल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हुई।


04:20 PM, 14-JAN-2024

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंड दिखाई

मणिपुर में संक्षिप्त समारोह में कांग्रेस प्रमुख खरगे ने पार्टी की- भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंड दिखाई। मणिपुर के थौबल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यात्रा की शुरुआत के प्रतीक रूप में पहले राहुल को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। इसके बाद दोनों ने संयुक्त रूप से कांग्रेस नेताओं के हाथ में राष्ट्र ध्वज की कमान सौंपी। इसी के साथ यात्रा की शुरुआत हो गई।


02:42 PM, 14-JAN-2024

मणिपुर कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी का किया स्वागत 

मणिपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का इंफाल में गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hardeep Nijjar: कनाडाई मीडिया का दावा, हरदीप निज्जर की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल-Indianews
FWD-200B: भारत का पहला UAV बॉम्बर तैयार, इन सुविधाओं से होगा लैस-Indianews
Tamil Nadu: दो दिनों से लापता तमिलनाडु कांग्रेस जिला प्रमुख का मिला जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस-Indianews
Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद Asim Riaz को फिर मिला प्यार! पोस्ट शेयर कर किया हैरान -Indianews
Oxytocin: क्या होता है ऑक्सीटोसिन, जिसके उपयोग करने पर हो सकती है सजा- Indianews
Aamir Khan की बेटी इरा खान ने अपनी शादी का इमोशनल वीडियो किया शेयर, सभी वेडिंग फंक्शन की झलक आई सामने -Indianews
Baton Passed: मां सोनिया के बाद बेटे राहुल के हाथों में रायबरेली, नई पीढ़ी को मिली यूपी के इन सीटों की कमान- Indianews
ADVERTISEMENT