<

Bihar News: रावड़ी के आवास में ‘तहखाने’ वाली बात पर छिड़ी जंग, ठंड में क्यों गरमाई है बिहार की सियासत

Bihar News: जेडीयू और विपक्ष आरजेडी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. JDU प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि राबड़ी देवी के आवास में एक गुप्त तहखाना हो सकता है. इससे पहले आरजेडी ने सरकार पर लालू परिवार की 'जासूसी' कराने का आरोप लगाया था.

Bihar News: बिहार की राजनीति इतनी ठंड में भी गरमाई हुई है. इन दिनों ’10 सर्कुलर रोड’ यानी राबड़ी देवी का आवास चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है. राबड़ी देवी के आवास खाली होने की प्रोसेस के दौरान अब ‘तहखाने’ ने एंट्री मार दी है. जदयू ने आरोप लगा दिया है कि आवास खाली कराए जाने के बाद सरकार उसकी खोदाई कराए. जदयू ने सख्‍त तेवर अपनाते हुए रात के अंधेरे में गमले ले जाने पर भी तंज कसा. बता दें कि मीडिया को दि‍ए बयान में जदयू के मुख्‍य प्रवक्‍ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा है कि वे लोग शौचालय की टोंटी भी ले जा सकते हैं.

ठंड में चली जुबानी जंग

सत्ता पक्ष जेडीयू और विपक्ष आरजेडी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. JDU प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि राबड़ी देवी के आवास में एक गुप्त तहखाना हो सकता है. इससे पहले आरजेडी ने सरकार पर लालू परिवार की ‘जासूसी’ कराने का आरोप लगाया था. नीरज कुमार के मुताबिक, “इस तहखाने में जमीन के कागजात, भारी मात्रा में कैश और ज्वेलरी छिपाकर रखी हो सकती है. उन्होंने आवास से बाहर जा रहे सामान की जांच की मांग की है. 

राजद ने किया पलटवार

जदयू के आरोपों पर RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी तीखा हमला बोलते हुए नीरज कुमार को सीधी चुनौती दे डाली. उन्होंने कहा, “JDU एक तारीख तय कर सकती है और पूरे आवास की जांच करा सकती है. यदि वहां कोई तहखाना नहीं मिला, तो नीरज कुमार को राजनीति से संन्यास लेना होगा. उन्हें राबड़ी आवास के खजाने की नहीं, बल्कि बिहार के सरकारी खजाने की चिंता करनी चाहिए.”

लालू के पास हैं कई ठिकाने

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद के आवास संपत्‍त‍ियों की एक बड़ी शृंखला है. जेडीयू ने कहा कि लालू यादव के पास आवास की कोई कमी नहीं है. ऐसे में सरकारी गमले और पौधे कैसे ले जा रहे हैं. उन्‍होंने सवाल उठाया कि तेजस्‍वी यादव विदेश में हैं. लालू प्रसाद ऑपरेशन के बाद दिल्‍ली में हैं. यहां परिवार का कोई सदस्‍य नहीं है तो फिर क‍िसकी अनुमत‍ि से रात के अंधेरे में पौधे और गमले ले जाए गए. 

देर रात शुरू हुई थी शिफ्टिंग प्रक्रिया

गौरतलब है कि राबड़ी देवी के सरकारी आवास से सामान शिफ्ट करने की प्रोसेस गुरुवार देर रात शुरू हुई. रात के दौरान 4 से 5 छोटी गाड़ियां 10 सर्कुलर रोड पहुंचीं और वहां से सामान गोला रोड स्थित गौशाला में ले जाया गया. लगभग 20 साल बाद लालू परिवार को यह सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला है.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST