<
Categories: देश

कौन है अमन जो रच रहा था पीएम की हत्या की साज़िश, अमेरिकी खुफिया एजेंसी से निकला कनेक्शन!

Conspiring to Assassinate PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में बिहार पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है.

Conspiring to Assassinate PM Narendra Modi: बिहार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) से भी संपर्क किया था. गिरफ्तारी के बाद बिहार आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी  इससे पहले भी एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर चुका है. 

रच रहे थे पीएम की हत्या की साज़िश

खुफिया जानकारी के आधार पर बिहार पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ़्तार किया है. इनका सरगना अमन तिवारी को बताया जा रहा है जो अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA को एक ईमेल भेजकर मोदी की हत्या का प्रस्ताव दिया था और इसके बदले में बड़ी रकम की मांग की थी. 

मुख्य आरोपी अमन बिहार को बक्सर से दबोचा

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अमन को बिहार के बक्सर ज़िले के डुमरांव सब-डिविज़न के सिमरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस के साथ-साथ उनके संपर्कों की भी जांच कर रही है. वह पिछले कुछ दिनों-महीनों के दौरान किस-किससे मिले थे, इसकी भी जांच पुलिस कर रही है. उधर, बक्सर के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य ने बताया कि खुफिया सूत्रों से उन्हें सूचना मिली थी कि अमन ने वह ईमेल भेजा था, जिसमें पीएम मोदी की हत्या की बात लिखी थी. 

22 दिन में पीएम की हत्या

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA को भेज ईमेल में अमन ने पीएम मोदी की हत्या को अंजाम देने के लिए 22 दिन का समय मांगा था. उससे पूछताछ के बाद उसके दो साथियों को भी पकड़ लिया गया. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है और जल्द ही और जानकारी दी जाएगी. अमन शातिर अपराधी है. वर्ष 2022 में भी उसने कोलकाता हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचाने की साज़िश रची थी. उस समय वह नाबालिग था, जिसके चलते उसे राहत मिल थी. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

बस 100 रुपये और लाखों आपकी जेब में! आधे दाम पर मिल रहे ब्लूचिप स्टॉक्स, फटाफट करें निवेश

Stocks Under 100 Rupees India: अगर आप भी फायदेमंद ब्लू चिप स्टॉक खरीदना चाह रहे…

Last Updated: April 10, 2026 14:32:54 IST

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह तो झांकी थे, भुवी अभी बाकी हैं! वैभव के लिए ‘काल’ बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार?

Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: April 10, 2026 14:24:21 IST

लड़कियों के प्राइवेट पार्ट में खुजली कब होती है? कहीं ये 6 गंदी आदतें तो जिम्मेदार नहीं, ऐसे करें बचाव

Vaginal Itching Cause: गर्मी का मौसम अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है. इस…

Last Updated: April 10, 2026 14:07:45 IST

मुसलमान नहीं है मोनालिसा का ‘पति’ फरमान, पड़ोसी ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा, जाति भी बता दी

Farman Khan Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग है. यह जांच से पता चला है.…

Last Updated: April 10, 2026 13:52:35 IST

RCB vs RR key Battles: वैभव बनाम भुवी की जंग में कौन जीतेगा आज का रण, क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली?

RCB vs RR: क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली? वैभव सूर्यवंशी और आर्चर…

Last Updated: April 10, 2026 13:47:50 IST

Kunal Kamra: झूकेगा नहीं मैं! शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद, अपनी बात पर अटल कुणाल कामरा

Kunal Kamra vs Eknath Shinde Song Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों चर्चे में…

Last Updated: April 10, 2026 13:45:10 IST