होम / BJP Candidate List: बीजेपी ने दिल्ली के पांच सीटो का किया एलान, जानें पहली लिस्ट में किसका कटा पता

BJP Candidate List: बीजेपी ने दिल्ली के पांच सीटो का किया एलान, जानें पहली लिस्ट में किसका कटा पता

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : March 2, 2024, 7:35 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। फिलहाल दिल्ली की सात में से पांच लोकसभा सीटों पर घोषणाएं हो चुकी हैं। मनोज तिवारी को उत्तरी दिल्ली से टिकट दिया गया है। दिल्ली में चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीटें शामिल हैं।

  • उत्तरी दिल्ली-मनोज तिवारी
  • चांदनी चौक-प्रवीण खंडेलवाल
  • नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
  • पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत
  • दक्षिणी दिल्ली- रामबीर सिंह बिधूड़ी

इन बड़े नामों का भी एलान

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि “मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे। राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। वहीं हेमा मालिनी मथुरा से चुनाव लड़ेंगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से और मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे। स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। राजस्थान के जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और चित्तौड़गढ़ से सी.पी. जोशी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

28 महिलाओं को मिला मौका 

भाजपा की पहली सूची में 195 नामों को शामिल किया गया है। सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम हैं। वहीं 28 महिलाओं को मौका मिला है। BJP की पहली सूची में 47 युवा उम्मीदवार हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है। पहली सूची में 27 नाम अनुसूचित जाति से है वहीं  18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से हैं। जबकि 57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से है।

Also Read:अनंत के प्री-वेडिंग वेलकम सेशन में अबू जानी संदीप खोसला घाघरा में नजर आईं Nita Ambani, देखें तस्वीरे

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Viral News: महिला ने दिखाया बिना बिजली के पानी ठंडा करने का आसान तरीका, देखकर सभी हुए हैरान- Indianews
Viral News: सोशल मीडिया स्टंट महिला को पड़ा भारी, दिल्ली मेट्रो स्टेशन का यह वीडियो हो रहा वायरल- Indianews
Malda storm: मालदा में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से 11 की मौत- Indianews
Viral News: क्यों शर्मिंदा हुई दिल्ली की ये महिला फिटनेस कोच? लोगों ने नफरती बातों से भरा कमेंट बॉक्स- Indianews
Side Effects of Coconut Oil: चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से हो सकते है यह खतरनाक नुकसान, जानें इसके साइड-इफेक्ट्स -Indianews
Sunil Chhetri Announces Retirement: कैप्टन फैंटास्टिक के नाम हैं ये बड़ी उपलब्धियां-Indianews
Vastu Tips: पर्स में इन चीजों के रखने से जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी, मां लक्ष्मी की होती है कृपा -Indianews
ADVERTISEMENT