India News (इंडिया न्यूज़), BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। फिलहाल दिल्ली की सात में से पांच लोकसभा सीटों पर घोषणाएं हो चुकी हैं। मनोज तिवारी को उत्तरी दिल्ली से टिकट दिया गया है। दिल्ली में चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीटें शामिल हैं।
- उत्तरी दिल्ली-मनोज तिवारी
- चांदनी चौक-प्रवीण खंडेलवाल
- नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
- पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत
- दक्षिणी दिल्ली- रामबीर सिंह बिधूड़ी
इन बड़े नामों का भी एलान
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि “मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे। राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। वहीं हेमा मालिनी मथुरा से चुनाव लड़ेंगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से और मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे। स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। राजस्थान के जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और चित्तौड़गढ़ से सी.पी. जोशी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
28 महिलाओं को मिला मौका
भाजपा की पहली सूची में 195 नामों को शामिल किया गया है। सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम हैं। वहीं 28 महिलाओं को मौका मिला है। BJP की पहली सूची में 47 युवा उम्मीदवार हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है। पहली सूची में 27 नाम अनुसूचित जाति से है वहीं 18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से हैं। जबकि 57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से है।