Hindi News / Indianews / Bjp Is Also Inviting Slum Dwellers To Swearing In Ceremony Of Delhi Chief Minister

CM के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे झुग्गी झोपड़ी के लोग, BJP के 'मास्टर स्ट्रोक' से चारों खाने चित हुई AAP, केजरीवाल को दिन में ही दिख गए तारे

Delhi New CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा झुग्गी-झोपड़ियों के लोगों को भी आमंत्रित कर रही है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी और नतीजे 8 फरवरी को आए थे। आज बुधवार (19 फरवरी, 2025) है, लेकिन अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को होना तय है। अटकलें लगाई जा रही है कि, बीजेपी विधायक की बैठक आज होगी और आज ही दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अप्रत्याशित जीत हासिल की है। 27 वर्षों के बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी हो रही है। ऐसे में भाजपा पूरे जोश के साथ इस समारोह की तैयारी कर रही है।

सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

शपथ ग्रहण समारोह की गहमागहमी के बीच जानकारी सामने आ रही है कि, भाजपा शपथ ग्रहण समारोह में झुग्गी-झोपड़ियों के लोगों को भी आमंत्रित कर रही है। इस भव्य समारोह में दिल्ली के सभी 250 कलस्टरों से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही संदीप दीक्षित, पूर्व सीएम आतिशी और अन्य प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा एनडीए और भाजपा शासित सभी मुख्यमंत्रियों और कई हस्तियों को भी इस जश्न में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

अब ग्राहकों से सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकेंगे रेस्तरां और होटल , दिल्ली HC ने सुनाया बड़ा फैसला

Delhi New CM (दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण समरोह में शामिल होंगे झुग्गी झोपड़ी के लोग)

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को होने की संभावना है। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभी कोई स्थान तय नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि कार्यक्रम रामलीला मैदान में हो सकता है। सूत्रों ने पहले बताया था कि भाजपा ने 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है। पहले यह बैठक 17 फरवरी को बुलाई गई थी, हालांकि बाद में इसे टाल दिया गया। मुख्यमंत्री का नाम तय करने से पहले पार्टी अपने विधायकों की बैठक करेगी।

‘ऐसे में हिंदू…’ मस्जिद के सामने महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने पर विवाद, मुस्लिम समुदाय ने जताई आपत्ति

ये 6 नाम चल रहे सबसे आगे

दिल्ली सीएम की रेस में सबसे आगे प्रवेश वर्मा हैं, जिन्होंने नई दिल्ली सीट पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया था। दिल्ली भाजपा महासचिव और जनकपुरी विधायक आशीष सूद का नाम भी चर्चा में है, जो केंद्रीय नेताओं से अपने करीबी संबंधों के लिए जाने जाते हैं। महिला चेहरे के तौर पर शालीमार बाग विधायक रेखा गुप्ता को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता के नाम पर भी चर्चा हो रही है, जो दिल्ली भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं।

अगर हम अन्य नामों की बात करें तो, मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय भी रेस में हैं, जो पार्टी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। वैश्य समुदाय से आने वाले और आरएसएस के मजबूत प्रतिनिधि जितेंद्र महाजन भी मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदारों में शामिल हैं। पार्टी नेताओं ने इस बात के संकेत दिए हैं कि राष्ट्रीय नेतृत्व किसी महिला को मुख्यमंत्री के रूप में नामित कर सकता है या फिर किसी नए चेहरे को चुन सकता है। ग्रेटर कैलाश में AAP के सौरभ भारद्वाज को हराकर जीतने वाली शिखा रॉय कथित तौर पर एक और प्रमुख महिला चेहरा हैं, जिनके नाम पर विचार किया जा रहा है।

‘तीन साल से घुइया छील रहे थे…’, Trump ने Zelenskyy की लगाई ऐसी क्लास, पूरी दुनिया में हो गई फजीहत, क्या खत्म हो पाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

 

Tags:

aapArvind KejriwalBJPDelhi New CM
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue