Hindi News / Indianews / Bjp Leader Devendra Fadnavis On Thursday Took Oath As The 18th Chief Minister Of Maharashtra At Azad Maidan In Mumbai

Maharastra CM Devendra Fadnavis: तीसरी बार लौटा 'महाराष्ट्र का समुंदर', ताजपोशी पर गदगद हुए मोदी-शाह

Maharashtra CM Devendra Fadnavis: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (5 दिसंबर, 2024) को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ली है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच गुरुवार (5 दिसंबर, 2024) को महायुति गठबंधन की नई सरकार का गठन हो गया। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही नई सरकार में फिर से दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार सीएम के तौर पर राज्य की कमान संभाली है। पिछली सरकार में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे, जबकि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब नई सरकार में नेतृत्व बदल गया है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम समेत कई नेता शामिल हुए।

हत्यारिन मुस्कान की प्रेग्नेंसी टेस्ट का रिपोर्ट आया सामने, रिजल्ट जान उड़ जाएंगे आपके होश, दहाड़े मारकर रोएगी सौरभ की आत्मा

Maharashtra CM Devendra Fadnavis (देवेंद्र फडणवीस ने ली सीएम की शपथ)

Maharashtra Deputy CM: आजाद मैदान में गूंजी शिंदे की आवाज, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया छोटा पद

मुंबई के आजाद मैदान में हुआ ऐतिहासिक समारोह

मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्री, महायुति गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी शामिल हुए। नाराजगी की अटकलों के बीच शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने आखिरी वक्त में डिप्टी सीएम का पद स्वीकार कर लिया और शपथ ले ली।

महायुति गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, बुधवार (4 दिसंबर, 2024) को देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इसके तुरंत बाद सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। इसमें देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे और उन्होंने गठबंधन का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। विधान भवन में हुई विधायक दल की बैठक में गुजरात के पूर्व सीएम और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी ने घोषणा की कि देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।

महायुति ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जबकि चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। महायुति गठबंधन ने राज्य की कुल 288 विधानसभा सीटों में से 230 पर शानदार जीत हासिल की। ​​गठबंधन सहयोगी शिंदे गुट की शिवसेना ने 57 सीटें जीतीं, जबकि अजित पवार गुट की एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं। वहीं विपक्षी एमवीए ने कुल 46 सीटें जीतीं।

Maharashtra Deputy CM: खत्म हुआ अजित पवार का सस्पेंस, शिंदे के बाद आकर किया बड़ा धमाका

Tags:

"Devendra FadnavisBJP MaharashtraDevendra Fadnavis CMDevendra Fadnavis December 2024India newsindianewslMaharashtra newsMaharashtra CMMaharashtra CM taking oath ceremonymaharashtra news hindiMaharashtra PoliticsPM Modiswearing-in ceremony
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue