India news (इंडिया न्यूज़),UP News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महराज अपने बयानों को लेकर जाने जाते है। हांल ही में साक्षी महाराज उन्नाव पहुंचे जहां उन्होंने मुसलमानों के लेकर एक बड़ा बयान दिया है। भाजपा सांसद ने दावा किया की भगवान राम मुसलमानों के पूर्वज है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर मुसलमान ओल्ड हिंदू है और सभी मुसलमान धीरे-धीरे यह स्वीकार्य करने। साक्षी महाराज ने कहा कि हम हिंदू है जो सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु की धारणा के साथ चलते है और पूरे विश्व का कल्याण की भावना रखते है। यहां के कोई मुसलमान अरब से नहीं आए है। सभी भारत के रहने वाले है। भारत जीतना हिंदूओं का है उतना मुसलमानों का भी है।
I.N.D.I.A गठबंधन पर बोला हमला
सनातन धर्म के विरोध में विपक्ष के नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयान पर साक्षी महराज ने जमकर हमला बोला और कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन सत्य सनातन वैदिक हिन्दू धर्म को समाप्त करने के लिए बनाया गया है। इस गठबंधन में सभी भष्ट्राचारी शामिल है। यह गठबंधन केवल हिंदुत्व व सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए बना है लेकिन इनलोगों के कहने से सनातन धर्म का कुछ नहीं बिगड़ने वाला है। इतना ही नहीं साक्षी महराज ने कहा कि, I.N.D.I.A गठबंधन के सभी नेता देश को इस्लामिकरण, ईसाईकरण करना चाहते है। ये वहीं लोग है जो धर्म के नाम देश को दो हिस्सों में बांटवा दिए। भाजपा सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का नाम लेते हुए कहा अगर नेहरु न होते तो देश का बंटवारा नहीं होता।
मुसलमान ओल्ड हिंदू
भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महराज ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने के सवाल पर कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतात्रिक देश है। पहले मजहब के नाम पर देश को बांट दिया गया। इस सत्य को मुसलमान भी जानते है। भगवान राम मुसलमानों के पूर्वज है। सभी मुसलमान ओल्ड हिंदू है। देश से मुसलमानों को निकाला नहीं जा सकता। देश सबका है किसी जाती का नहीं बनाया जा सकता।
यह भी पढ़े
- अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल हुईं कोरोना पॉजिटिव, G20 समिट में आने पर संशय बरकरार
- यूपी-उत्तराखंड समेत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीट पर मतदान जारी