Hindi News / Indianews / Bjp Top 4 Candidates Are In The Race For The New Cm Of Delhi Today

Delhi CM की रेस में अब ये 4 नाम आगे, लेकिन भाजपा कर सकती है बड़ा खेला, ये है इसकी बड़ी वजह

Delhi CM Announcement: भाजपा की ओर से आखिर कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री? इस सवाल पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं और सम्भव है की आज शाम को यह स्पष्ट हो जाएगा।

BY: Deepak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Delhi CM Announcement: भाजपा की ओर से आखिर कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री? इस सवाल पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं और सम्भव है की आज शाम को यह स्पष्ट हो जाएगा। गौरतलब है कि शाम करीब 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होने जा रही है। इसके बाद अगले मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान हो जाएगा। समय बीतने के साथ कई नेताओं की धड़कनें भी बढ़ गई होंगी। सुबह से ही टीवी चैनलों पर कई चेहरे चमकते हुए दिखाए जा रहे हैं। क्रिकेट के ‘स्लॉग ओवर’ की तरह दिल्ली की राजनीति में चर्चाओं के आखिरी दौर में चार नाम उभरे हैं। हालांकि इतिहास गवाह है कि 2014 के बाद मोदी-शाह के दौर में भाजपा का रुख हमेशा चौंकाने वाला रहा है।

आखिर कौन हैं वो चार नाम?

दिल्ली के सीएम की रेस में आशीष सूद का नाम सबसे आगे चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक रेखा गुप्ता दूसरा बड़ा नाम हैं, जिनकी संभावना ज्यादा बताई जा रही है। रेस में तीसरा नाम प्रवेश वर्मा का है, जो अरविंद केजरीवाल को हराने के कारण पहले से ही चर्चा में हैं। हालांकि कई ज्योतिषी उनकी कुंडली में बुध के अस्त होने के कारण कुछ अलग ही संभावना जता रहे हैं। खैर, आज की रेस में आखिरी नाम विजेंद्र गुप्ता का है।

Trump की धमकी के आगे झुका भारत, घटाया जा रहा टैरिफ? गरीब आदमी भी खरीद सकेगा ये महंगी चीजें!

Delhi CM Announcement

1. आशीष सूद क्यों बन सकते हैं मुख्यमंत्री?

  • जनकपुरी सीट से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने वाले आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषि को हराया। सूद दशकों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की दिल्ली इकाई से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पार्टी में कई भूमिकाएं निभाई हैं।
  • वे दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। दिल्ली में भाजपा का जनाधार बढ़ाने में सूद की भूमिका अहम रही है। उनका जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव है।
  • संघ परिवार से जुड़े होने और दिल्ली भाजपा में लंबे समय तक काम करने के कारण वे इस रेस में सबसे आगे हैं।

2. रेखा गुप्ता क्यों हैं सीएम की दावेदार?

  • शालीमार बाग सीट से जीतने वाली रेखा गुप्ता ने आप की वंदना कुमारी को करीब 30 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया।
  • भाजपा का महिला चेहरा होने के अलावा उनका हरियाणा के जींद से भी जुड़ाव है।
  • वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। वे कई वर्षों से संघ से भी जुड़ी हुई हैं।
  • उत्तरी दिल्ली की मेयर रह चुकीं रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की बुलंद आवाज हैं।
  • वर्तमान में वे दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव हैं और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उनकी मौजूदगी उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है।
  • खास बात यह है कि अगर उनके नाम की घोषणा होती है तो वे भाजपा शासित 21 राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी।

आखिर क्यों ताजमहल के ऊपर से नहीं उड़ा सकते हवाई जहाज, वजह सुन रह जाएंगे दंग

3. क्या प्रवेश वर्मा के सितारे चमकेंगे?

  • अगर हम एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा जैसे राज्यों में बीजेपी के सीएम चेहरे को आश्चर्यजनक बताते रहे हैं, तो हमारे सामने महाराष्ट्र का भी उदाहरण है। वहां देवेंद्र फडणवीस को फिर से सीएम बनाया गया है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि प्रवेश वर्मा सीएम क्यों नहीं बन सकते?
  • वैसे तो दिल्ली में जाट, गुर्जर, पूर्वांचली, सिख जैसे सभी समुदाय के लोग रहते हैं। लेकिन जाट समुदाय से आने वाले प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। यह परिणाम सबसे चौंकाने वाला रहा।
  • प्रवेश वर्मा बचपन से ही संघ से जुड़े रहे हैं। अगर उन्हें सीएम बनाया जाता है तो जाटों और किसानों की बीजेपी से नाराजगी भी दूर हो सकती है।

4. विजेंद्र गुप्ता यानी भाजपा का भरोसेमंद चेहरा

  • जी हां, रोहिणी से हैट्रिक बनाने वाले भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता आम आदमी पार्टी की लहर में भी नहीं हारे।
  • दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। जब पूरे सदन में आप के सदस्य थे, तब विजेंद्र गुप्ता भाजपा की आवाज बनकर अपनी आवाज बुलंद करते रहे। वे डीयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • उनका अनुभव और कार्यकर्ताओं से नजदीकी उन्हें शीर्ष पद का दावेदार बनाती है।

दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन शामिल होंगे

दूसरी ओर, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सीएम पर फैसला भले ही न हुआ हो, लेकिन लोगों को पता चल गया है कि कौन-कौन आ रहे हैं और किस तरह का मंच बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में 30 हजार लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की जा रही है। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कल मंच पर नजर आएंगे। जी हां, बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं आ रहे हैं। सभी केंद्रीय मंत्री नजर आएंगे। इसके अलावा 200 से ज्यादा सांसद वहां पहुंचेंगे। 50 से ज्यादा फिल्मी सितारे मौजूद रहेंगे। बाबा रामदेव और बागेश्वर बाबा भी दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे। कुछ किसानों को भी आमंत्रित किया गया है।

इससे पहले विधायक दल की बैठक के सिलसिले में भाजपा नेता विनोद तावड़े, तरुण चुघ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की। वे शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले मेहमानों के बारे में जानकारी देने राज निवास पहुंचे थे।

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump | India News

वे 10 विधायक

11 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की थी। इन विधायकों में विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, अजय महावर, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, अनिल शर्मा और डॉ. अनिल गोयल, कपिल मिश्रा और कुलवंत राणा शामिल थे। तभी से कहा जा रहा है कि इन विधायकों में से 3 से 4 चेहरे मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं।

भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने कहा है कि आज शाम भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। कल दिल्ली में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें 27 साल बाद ‘राम राज्य’ की कल्पना की गई थी। दिल्ली में हर कोई इसे बड़े आनंद के साथ देखेगा।

शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर हुए सर्वे ने मोदी सरकार की उड़ाई नींद, वहीं Yunus के चेहरे पर आई मुस्कान, जाने क्या है मामला?

Tags:

delhi cmDelhi CM Announcement
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue