होम / Bloomberg Billionaire Index Report मुकेश अंबानी को पछाड़ कर गौतम अडानी बने सबसे दौलतमंद शख्सियत

Bloomberg Billionaire Index Report मुकेश अंबानी को पछाड़ कर गौतम अडानी बने सबसे दौलतमंद शख्सियत

Vir Singh • LAST UPDATED : November 24, 2021, 8:45 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Bloomberg Billionaire Index Report अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी ने अपने ही देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति बनने का खिताब हासिल कर लिया है। दौलत आंकने वाली वेबसाइट ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने अरबपतियों की रैंकिंग जारी की है। हालांकि वेबसाइट ने अभी रैंकिंग अपडेट नहीं की है, पर रिपोर्ट के अनुसार गौतम एशिया के सबसे रईस बन गए हैं।

लंबे समय से शीर्ष अरबपति बने हुए मुकेश (Bloomberg Billionaire Index Report )

मुकेश अंबानी लंबे समय से शीर्ष अरबपति बने हुए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार ग्रुुप मार्केट कैप के आधार पर गौतम ने मुकेश को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया है। बता दें मुकेश अंबानी की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर बाजार में लिस्टेड है। वहीं, गौतम अडानी की कुल छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स पर अभी मुकेश अंबानी ही एशिया के सबसे रईस अरबपति बने हुए हैं। यह अपडेट न होने की वजह से है। वहां उनकी दौलत 91 बिलियन डॉलर है और वह फिलहाल दुनिया के 12वें सबसे दौलतमंद अरबपति हैं। वहीं, गौतम अडानी की दौलत 88.8 बिलियन डॉलर के स्तर पर है। गौतम की रैंकिंग 13वीं है। ये संभव है कि अगले 24 घंटे में वेबसाइट पर रैंकिंग अपडेट हो जाए।

जानिए क्यों पीछे रह गए मुकेश अंबानी (Bloomberg Billionaire Index Report )

रिलायंस के स्टॉक में लगातार गिरावट आ रही है जिसके कारण मुकेश अंबानी पीछे रहे गए हैं। हाल के तीन कारोबारी दिन में रिलायंस का शेयर भाव 6 फीसदी तक टूट गया है। मुकेश अंबानी की रिलायंस और सऊदी अरामको के बीच डील रद होने के कारण स्टॉक में गिरावट आई है। अब इस डील पर नए सिरे से मंथन होगा। करीब तीन साल के प्रयास के बाद डील रद होने से निवेशकों का सेंटिमेंट बिगड़ा है। वहीं, इस दौरान अडानी ग्रुप की लिस्टेड कुछ कंपनियों के शेयर भाव में तेजी आई है।

Read More : Airline Jet Order आकाश एयर ने दिया 72 बोइंग जेट का आर्डर

Read More : Air India Tata Airlines Interesting Facts मिट्टी के मकान से शुरू हुआ था एअर इंडिया का सफर

Connact Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bomb threat at Delhi School: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद ऐक्शन में आतिशी, की यह अपील-Indianews
रामायण में कैकेयी के किरदार की अफवाहों पर Lara Dutta ने लगाया फुल स्टॉप, कही ये बात -indianews
Dhruv Rathee: फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी का इस लड़की पर आया दिल, जानें क्या है उनका ट्राम वाला प्यार-Indianews
Bihar News: अजब गजब! पटना में शख्स ने ससुर के सामने सास से रचाई शादी- indianews
डीपफेक का शिकार हुई Katrina Kaif, वीडियो में फ्रेंच भाषा में बात करती दिखीं एक्ट्रेस -Indianews
Virat Kohli को ‘बॉलीवुड का दामाद’ मानते हैं किंग खान, क्रिकेटर के साथ बिताए समय को किया याद -Indianews
Lok Sabha Election: लोग वोटिंग में नहीं ले रहे बढ़-चढ़ कर हिस्सा, मतदान प्रतिशत में दिखी भारी गिरावट-Indianews
ADVERTISEMENT