<

‘Zero Civic Sense’, महिला की इस हरकत से आपको भी आएगा गुस्सा, वायरल वीडियो से मचा तहलका?

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों का महिला का एक वीडियो तेजी से जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोगों ने महिला की सरहाना की है, वहीं ट्रोलिंग (Trolling) भी की जा रही है.

Kachra Delivery Goes Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों कई ऐसे वीडियो हैं जिन्होंने न सिर्फ लोगों को हैरान किया है बल्कि सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने का काम भी किया है. हाल ही एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसको देखने के बाद लोगों ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. वायरल वीडियो के मुताबिक,  महिला ने अपने घर का कचरा ठिकाने लगाने के लिए नगरपालिका की गाड़ी का इंतजार करने के बजाय, रैपिडो (Rapido) और पोर्टर (Porter) जैसी लॉजिस्टिक सेवाओं का इस्तेमाल कर सभी को हैरान कर दिया है.

आखिर क्या था पूरा मामला?

दरअसल, यह हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि, महिला अपने घर के कचरे के डिब्बे खाली न होने और नगरपालिका (BBMP) के कर्मचारियों के समय पर नहीं आने से काफी ज्यादा परेशान थी, जिसके बाद उसने एक डिलीवरी ऐप के जरिए राइडर बुक किया और उसे कचरा ‘पिकअप’ करने का निर्देश दिया. लेकिन, जैसे ही राइडर महिला के घर पहुंचा तो वह यह देखकर दंग रह गया कि उसे कोई पार्सल नहीं, बल्कि कचरे की बोरियां डिलीवर करनी हैं. हालांकि, महिला का तर्क था कि क्योंकि वह डिलीवरी के लिए भुगतान कर रही है, इसलिए वह सेवा का इस्तेमाल अपनी जरूरत के अनुसार पूरी कर सकती है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो के बाद लोगों की राय

जहां, कुछ लोगों ने महिला के इस कदम की जमकर सरहाना की है, तो वहीं, कई लोग इसे ‘पीक बेंगलुरु मोमेंट’ भी बता रहे हैं. लोगों का यह मानना है कि 
अगर नगर निगम विफल रहता है, तो नागरिकों को ऐसे वैकल्पिक रास्ते मजबूरी की वजह से तलाश करने पड़ते हैं. 

श्रमिकों के सम्मान को पहुंचा ठेस

तो वहीं, वीडियो को देखने के बाद कई लोग महिला की जमकर कड़ी आलोचना कर रे हैं. जिसको लेकर लोगों ने कहा कि डिलीवरी पार्टनर्स को सामान पहुंचाने के लिए नियुक्त किया जाता है, न कि कचरा देने के लिए है. यह न सिर्फ स्वच्छता के मानकों के खिलाफ है, बल्कि उन श्रमिकों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाता है जो आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए रोजना कड़ी मेहनत से काम करके अपने घर को चलाने की कोशिश कर रहे हैं. 

Darshna Deep

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST