<

Budget 2026 Expectation: क्या सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करेगी सरकार, क्या पड़ेगा असर?

बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में काफी बढ़त हुई. हालांकि शुक्रवार को कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई. हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि बजट 2026 में कस्टम ड्यूटी कटौती होती है, तो कीमतों में कमी आ सकती है.

Budget 2026 Expectation: बीते कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़त दर्ज हुई. हालांकि शुक्रवार को कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई. हालांकि बीते कुछ दिनों से कीमतें लगातार उंचाईयां छू रही हैं. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों पर क्या असर पड़ सकता है? क्या सरकार सोने चांदी पर लागू कस्टम ड्यूटी को कम करेगी? अगर कस्टम ड्यूटी कम होती है, तो सोने-चांदी की कीमत घटेगी या नहीं? ऐसा इसलिए है कि बीते काफी सालों में देखा गया है कि बजट का असर सोने-चांदी की कीमतों में भी देखने को मिलता है क्योंकि कस्टम ड्यूटी में जो बदलाव होता है, उसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी पड़ता है. हालांकि ये असर कितने समय तक टिकता है, इसके बारे में कहना मुश्किल है. 

सोने-चांदी पर क्यों पड़ता है कस्टम ड्यूटी का असर?

कस्टम ड्यूटी का असर सोने-चांदी पर इसलिए पड़ता है क्योंकि सोने-चांदी का घरेलू प्रोडक्शन काफी कम है. इसके कारण ज्यादातर सोना-चांदी इंपोर्ट करके मंगाया जाता है. ऐसे में जब सरकार इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाती है, तो सोने-चांदी की कीमत भी बढ़ जाती हैं. वहीं अगर सरकार इंपोर्ट ड्यूटी घटाती है, तो कीमतों में गिरावट होती है. इसका असर सोने चांदी के गहनों और सिक्कों की कीमतों पर पड़ेगा. 

भारत में सोने-चांदी की डिमांड

बता दें कि भारत में सोना-चांदी निवेश का जरिया ही नहीं बल्कि शादी और धार्मिक आयोजनों से जुड़ा है. कई जगहों पर इसकी धार्मिक मान्यता भी है. इसके कारण कीमतों के बढ़ने का असर मांग पर भी पड़ता है. वैसे तो भारत में सोने की काफी डिमांड है. दिवाली से पहले अक्तूबर 2025 में सोना इंपोर्ट किया गया. इस दौरान कीमत 14.72 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. ऐसे में अगर सरकार कस्टम ड्यूटी में कटौती करती है, तो सोना-चांदी सस्ता हो सकता है. 

पिछली बार बजट में क्या हुआ बदलाव?

पिछली बार साल 2021 में बजट पेश हुआ. इस दौरान सरकार ने सोने-चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी कर दी थी. इसके साथ ही एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लगाया गया था. लेकिन कुल मिलाकर सोने-चांदी पर टैक्स का बोझ कम कम हुआ था. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST