<
Categories: देश

महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री के रूप में सुनेत्रा पवार ने ली शपथ

Sunetra Pawar: महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है.

Sunetra Pawar: महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. इससे पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसको लेकर सुबह से ही कई खबरें सामने आ रही है.

सुनेत्रा पवार को NCP विधायक दल का नेता चुना गया. NCP नेता दिलीप वलसे पाटिल ने इस पद के लिए सुनेत्रा पवार का नाम प्रस्तावित किया और मंत्री छगन भुजबल सहित अन्य नेताओं ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया. इससे सुनेत्रा के महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है.

शरद पवार शपथ ग्रहण समारोह में नहीं हुए शामिल (Sharad Pawar did not attend the oath-taking ceremony)

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद रहे. शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने सबसे पहले अपने पति और महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार की तस्वीर के सामने झुककर नमन किया और फिर उसके बाद मंच पर चढ़कर उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में एनसीपी के संस्थापक शरद पवार शामिल नहीं हुए.

NCP नेता ने लगाए ‘अजित दादा अमर रहे’ के नारे (The NCP leader chanted slogans of ‘Ajit Dada Zindabad’ (Long live Ajit Dada))

जब NCP विधायक दल की नेता और दिवंगत डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोक भवन में महाराष्ट्र की डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली तो इस दौरान NCP नेता ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगा रहे थे.

शरद पवार ने सुबह दिया था चौंकाने वाला बयान (Sharad Pawar had given a surprising statement in the morning)

जब ये जानकारी सामने आई कि सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाली है तो इसको लेकर शरद पवार ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इस बारे में उनसे कोई सलाह भी नहीं ली गई थी. इस बीच, शरद पवार ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुट 12 तारीख को एक साथ आएंगे.

सुनेत्रा पवार अब क्या फैसला लेंगी? (What decision will Sunetra Pawar make now?)

यह ध्यान देने वाली बात है कि अजीत पवार की मौत के बाद NCP के दोनों गुटों के कई नेताओं ने भी दोनों गुटों के एक होने की इच्छा जताई है. हालांकि, अब जब सुनेत्रा पवार को पार्टी नेता चुन लिया गया है, तो उन्हें पार्टी से जुड़े सभी फैसले लेने का अधिकार भी मिल गया है. अब, NCP के इन दोनों गुटों के विलय के बारे में आधिकारिक फैसला सिर्फ सुनेत्रा पवार ही ले सकती हैं. अब उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार क्या फैसला लेंगी? क्या NCP के दोनों गुट एक होंगे? इन सभी सवालों के जवाब आने वाले दिनों मे ही मिल पाएगा. 

सुनेत्रा पवार लेंगी Maharashtra Deputy CM की शपथ, राजभवन में समारोह की तैयारियां शुरू, महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST