होम / बिहार में आरजेडी, महाराष्ट्र में कांग्रेस और बंगाल में TMC का जादू, उपचुनाव में भाजपा पस्त Bypolls Results 2022 Live Updates

बिहार में आरजेडी, महाराष्ट्र में कांग्रेस और बंगाल में TMC का जादू, उपचुनाव में भाजपा पस्त Bypolls Results 2022 Live Updates

Bharat Kumar Mishra • LAST UPDATED : April 16, 2022, 7:18 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।
Bypolls Results 2022 Live Updates : चार राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। चारों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को जोरदार झटका लगा है। भाजपा (BJP) चारों खाने चित हुई है। बंगाल और बिहार में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का जादू चला। जबकि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने अपना जलवा दिखाया है।

बंगाल से शत्रुघ्न जाएंगे लोकसभा

पश्चिम बंगाल की दो सीटों आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और बाबुल सुप्रीयो (Babul Supriyo) ने जीत हासिल की है। आसनसोल सीट पर टीएमसी प्रत्याशी सिन्हा ने दो लाख वोट के अंतर से जीत हासिल की। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा (Agnimitra) से था। वहीं, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल के बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने जीत हासिल की। सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने दोनों सीटों पर निर्णायक जनादेश के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया है।

बिहार में आरजेडी का दबदबा

बिहार के बोचहां सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी (RJD) ने शानदार जीत हासिल की है। आरजेडी (RJD) के अमर पासवान ने भाजपा की बेबी कुमारी (Baby Kumari) को 35 हजार से अधिक मतों से हराया। अमर पासवान (Amar Paswan) को 82562, बेबी कुमारी (Baby Kumari) को 45909 और वीआईपी की गीता कुमारी (Geeta Kumari) को 29279 वोट मिले।

बोचहां में कांग्रेस को नोटा से कम वोट मिले

बोचहां में आरजेडी (RJD) ने तो शानदार जीत हासिल की। लेकिन इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी (Congress party) को इस चुनाव में नोटा से भी कम वोट मिले हैं। वहीं, मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की वीआईपी (VIP) ने यहां भाजपा का गेम खराब दिया। रमई राम (Ramai Ram’) की बेटी यहां तीसरे पायदान पर रहीं।

तेजस्वी ने किया ट्वीट

बिहार के बोचहां में शानदार जीत पर आरजेडी (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ट्वीट किया, बोचहां के जनता मालिकों को हार्दिक धन्यवाद। विधानसभा उपचुनाव में बेरोजगारी, महंगाई एवं बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन सरकार तथा अवसरवादी NDA ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है।

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कांग्रेस की बड़ी जीत

छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना में कांग्रेस प्रत्यासी यशोदा वर्मा (Yashoda Verma) ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल (Komal Jangel) को लगभग 20,176 मतो से हराया। उधर, महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव (Jayshree Jadhav) को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सत्यजीत कदम (Satyajit Kadam) को हराया।

Bypolls Results 2022 Live Updates

Also Read : शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो और अमर कुमार पासवान उपचुनाव जीते Bypolls Results 2022 Live Update

Also Read : सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर व बड़े पार्टी नेताओं के साथ बैठक Congress Mission 2024

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.