Hindi News / Indianews / Car Price Hike From January 2022

Car Price Hike from January 2022 : जनवरी से होगा कारो की कीमतों में इज़ाफ़ा, मारुती सुज़ुकी ने सबसे पहले किया ऐलान

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : Car Price Hike from January 2022 : साल का आखिरी माह और गाड़ियों को मौजूदा कीमत पर खरीदने का भी आखिरी मौका। Tata Motors, Honda और रेनो जैसी वाहन कंपनियां नए साल यानी जनवरी से अपने कारों के दाम बढ़ाने की सोच रही हैं। देश की सबसे बड़ी कार निमार्ता […]

BY: Sameer Saini • UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Car Price Hike from January 2022 : साल का आखिरी माह और गाड़ियों को मौजूदा कीमत पर खरीदने का भी आखिरी मौका। Tata Motors, Honda और रेनो जैसी वाहन कंपनियां नए साल यानी जनवरी से अपने कारों के दाम बढ़ाने की सोच रही हैं। देश की सबसे बड़ी कार निमार्ता कंपनी मारुति सुजुकी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि जनवरी 2022 से उसकी गाड़ियों के दाम बढ़ेंगे।

Car Price Hike from January 2022 : जनवरी से होगा कारो की कीमतों में इज़ाफ़ा, मारुती सुज़ुकी ने सबसे पहले किया ऐलान

Car Price Hike from January 2022

अलग-अलग मॉडलों के दामों में बढ़ोतरी भिन्न होगी। वहीं मर्सिडीज-बेंज ने कहा है कि उसके चुनिंदा मॉडलों के दाम दो प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। दूसरी ओर, आडी ने एक जनवरी, 2022 से अपनी समूची मॉडल श्रृंखला की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की है।

कच्चे माल में लगातार हो रही वृद्धि (Car Price Hike from January 2022)

बता दें कि जिंसों के दाम, कच्चे माल और अन्य लागतों में लगातार वृद्धि जारी है। लागत में इस वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए निकट भविष्य में कीमतों में उचित वृद्धि से बचा नहीं जा सकता। टाटा मोटर्स घरेलू बाजार में पंच, नेक्सॉन और हैरियर जैसे वाहनों की बिक्री करती है। इस बीच होंडा कार्स इंडिया ने कहा है कि वह निकट भविष्य में कीमतों में वृद्धि पर विचार कर रही है। बता दें जिंसों की कीमतों में वृद्धि के कारण उत्पादन लागत पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। (Car Price Hike from January 2022)

परिवहन की लागत भी बढ़ी (Car Price Hike from January 2022)

सिटी और अमेज जैसे ब्रांड बेचने वाली कंपनी ने इस साल अगस्त में भी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। वहीं रेनो जनवरी से अपनी वाहन श्रृंखला में पर्याप्त मूल्यवृद्धि पर विचार कर रही है। फ्रांसीसी कंपनी भारतीय बाजार में क्विड, ट्राइबर और काइगर जैसे मॉडल बेचती है।

पिछले एक साल में इस्पात, एल्युमीनियम, तांबा, प्लास्टिक और कीमती धातुओं जैसे आवश्यक जिंसों की कीमतों में भारी वृद्धि कारण वाहन कंपनियों को दाम बढ़ाने जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं। हाल ही में परिवहन की लागत भी बढ़ी है जिससे वाहन कंपनियां प्रभावित हुई हैं। (Car Price Hike from January 2022)

Also Read : Garena Free Fire Redeem Code Today 6 December 2021

Also Read : Samsung Galaxy A73 भारत में जल्द होगा लॉन्च, फ़ोन के रेंडर्स आए सामने

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

maruti suzuki

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT