संबंधित खबरें
फिर शुरू होगी Premanand Maharaj की पदयात्रा…विरोध में खड़े हुए सोसाइटी के अध्यक्ष ने पैरों में गिरकर मांगी माफी
वरमाला लेकर स्टेज पर दूल्हे का इंतजार कर रही थी दुल्हन, तभी अचानक घोड़े पर हुआ कुछ ऐसा… निकल गई दूल्हे की जान,वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'पता नहीं कहां से इतनी भीड़ आ गई, सब एक के ऊपर एक…', चश्मदीद ने बताई भगदड़ के पीछे की बात, मंजर इतना भयावह था कि…
'अस्पताल में लाशों का ढेर लगा है, एक बेड पर 4-4 लोग पड़े हैं…', चश्मदीद ने खोलकर रख दी प्रशासन की पोल, Video देख नहीं कर पाएंगे यकीन
अगर 3 घंटे पहले हो गया होता ये तो नहीं मचती भगदड़, खुल गया रेलवे का काला चिट्ठा, खुलासे के बाद मचा हंगामा
आखिरी बार 8:30 बजे बात हुई…, अपनों को तलाशते शख्स की बात कलेजे को कर जाएगा छलनी
Chandrayaan-3
India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: इस वक्त पूरे भारत को देश के ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर फिर से जागने का इंतजार है। चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने अपडेट दी है। इसरो ने अपने सोसल में जानकारी देते हुए कहा कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके। फिलहाल उनकी ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।
वहीं इससे पहले लैंडर विक्रम के एक्टिवशन की प्रक्रिया कल यानि 23 सिंतबर के लिए टाल देने की बात आई थी। चंद्रयान-3 पर स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश देसाई ने इस बात की जानकारी दी थी कि “पहले हमारी योजना थी कि 22 सितंबर शाम तक (प्रज्ञान) रोवर और (विक्रम) लैंडर को फिर से सक्रिय करें। लेकिन कुछ कारणों से अब हम ये कल 23 सितंबर को करेंगे। लैंडर और रोवर को स्लीप मोड से निकालने फिर से सक्रिय करने की योजना है।”
बता दें कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को 4 सितंबर को इसरो ने स्लीप मोड पर जाने निर्देश दिए थे। विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा की सतह पर कामयाब 9 दिन गुजारे। इस दौरान लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर ऑक्सीजन समेत कई प्रकार के तत्वों की खोज की। इसके साथ ही चंद्रमा की सतह पर होने तापमान के साथ भूकंप जैसी कई तरह की क्रियाओं का अध्यन किया।
गौरतलब है कि 23 अगस्त को इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रमा के साउथ पोल पर विक्रम लैडर की सॉफ्ट लैंडिग कराई थी। जिसके बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग करने वाला 4 देश बना। वहीं साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश है।
ये भी पढ़ें-
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.