होम / "Chandrayaan-3, 23 अगस्त को अच्छी लैंडिंग करेगा", अंतरिक्ष रणनीतिकार पी के घोष ने लैंडिग के लिए दिए अच्छे संकेत

"Chandrayaan-3, 23 अगस्त को अच्छी लैंडिंग करेगा", अंतरिक्ष रणनीतिकार पी के घोष ने लैंडिग के लिए दिए अच्छे संकेत

Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 20, 2023, 11:02 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: चंद्रयान -3 कब चंद्रमा की सतह पर उतरेगा इसकी अधिकारिक तारीख सामने आ गई है। 23 अगस्त, 2023 (बुधवार) को लगभग शाम के 6 बजकर 4 मिनट पर यान चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है, इसरो ने रविवार को (Chandrayaan-3) आधिकारिक घोषणा की। अंतरिक्ष यान अब अपने अंतिम गंतव्य, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से केवल तीन दिन दूर है।

उधर रूस का महत्वकांक्षी मून मिशन लूना-25 (Luna-25 Moon Mission) फेल हो गया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने रविवार को बताया कि लूना-25 अंतरिक्ष यान इच्छित कक्षा की बजाय अनियंत्रित कक्षा में चले जाने के बाद चंद्रमा से टकराकर नष्ट हो गया।

“Chandrayaan-3, 23 अगस्त को अच्छी लैंडिंग करेगा”

अब इस पर कुछ लोगों के मान में चंद्रयान-3 को लेकर भी संसय के बादल छाने लगे है। इस बात पर  चंद्रयान 3 मिशन और रूस लूना-25 क्रैश पर अंतरिक्ष रणनीतिकार पी के घोष ने आपना राय रखी। उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि चंद्रयान-3 23 अगस्त को अच्छी लैंडिंग करेगा। उन्होंने कहा कि रूस के लूना-25 का क्रैश होना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। करीब 47 साल बाद रूस ने ऐसा किया है।” लूना-25 को उतार लिया गया। इससे पता चलता है कि आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में कभी भी कुछ भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 चंद्रमा की निकटतम अण्डाकार कक्षा से केवल 25 किमी दूर है।

14 अगस्त Chandrayaan-3 हुआ था लॉन्च

बताते चले कि चंद्रयान-3 को इसरो ने 14 जूलाई को श्री हरिकोटा से लॉन्च किया था। पृथ्वी से 38,400 किलोमीटर दूरी पर स्थित चंद्रमा तक पहुंचने में चंद्रयान-3 को  45 से 50 दिनों की यात्रा करनी पड़ रही है। इसरो की माने तो 23 अगस्त को विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर अपनी सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामियाब रहेगा।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी का आरोप- चीन ने छीनी लद्दाख की जमीन, जवाब में BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने 1962 के युद्ध का किया जिक्र 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT