Indian Railway Rules: लोग कहीं भी जाने के लिए काफी दिनों पहले ही ट्रेन की टिकट बुक कर लेते हैं. हालांकि कई बार किसी कारणवश देरी हो जाती है और वो ट्रेन नहीं पकड़ पाते. इसके कारण उन्हें कई बार ट्रेन छोड़नी पड़ती थी. हालांकि अब ऐसा नहीं होगा. भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल से अपने नियमों में बदलाव करते हुए यात्रियों को राहत दी है. अब आप अपनी ट्रेन के निर्धारित समय पर प्रस्थान करने से आधे घंटे पहले घटाकर दूसरे आरक्षण चार्ट तैयार होने तक कर दिया गया है. पहले ये समय सीमा 24 घंटे थी. अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या हो गई है, तो आइए जानते हैं कि आप बोर्डिंग स्टेशन कैसे बदल सकते हैं.
कैसे बदलें बोर्डिंग स्टेशन?
- अगर आपको आधे घंटे पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए सबसे पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर लॉगइन करना होगा. इसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी.
- इसके बाद माय अकाउंट और फिर माय ट्रांजेक्शन पर क्लिक करें. इसमें आपको बुक्ड टिकट हिस्ट्री पर क्लिक करना है.
- जिस टिकट के लिए आप बोर्डिंग स्टेशन बदलना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें.
- अब टिकट के नीचे दिए गए चेंज बोर्डिंग पॉइंट पर क्लिक करें.
- अब ट्रेन के स्टॉपेज की लिस्ट खुलेगी और आप अपना नजदीकी स्टेशन चुन सकते हैं.
- इसके बाद आपको पुष्टि पर क्लिक करके ओके पर क्लिक करना है.
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा और आपका बोर्डिंग स्टेशन बदल चुका है.
ध्यान रखें नियम और शर्तें
हालांकि इसके लिए कुछ नियम और शर्तें रखी गई हैं. ध्यान रखें कि ये सुविधा केवल कंफर्म टिकट या आरएसी टिकटों के लिए शुरू की गई है. आप एक पीएनआर पर एक ही बार बोर्डिंग पॉइंट बदल सकते हैं. अगर आप अपना बोर्डिंग पॉइंट बदलते हैं, तो आप पुराने स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ सकते हैं. अगर आप पुराने स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं, तो पकड़े जाने पर आपको जुर्माना भरना पड़ेगा.