India News (इंडिया न्यूज़),Chirag Paswan: इस समय देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे जिसके बाद सभी पार्टियां अपना पुरा दम-खम लगाने में व्यस्त है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि, मैं सिद्धांतों से समझौता नहीं करूंगा। पापा (रामविलास पासवान) ने भी ऐसा किया था। उनकी तरह मैं भी मंत्री पद को लात मारू दूंगा।
दरअसल, चिराग पासवान ने यह बयान बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान दिया। जिसके बाद अब चिराग के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं चाहे किसी भी गठबंधन में रहूं या किसी भी मंत्री पद पर रहूं, जिस दिन मुझे लगेगा कि संविधान और आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हो रही है, मैं उसी क्षण मंत्री पद को लात मार दूंगा, ठीक वैसे ही जैसे मेरे पिता ने किया था। चिराग पासवान का यह बयान ऐसे समय में आया है जब झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
हाल ही में उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में या अकेले चुनाव लड़ने समेत सभी विकल्पों पर चर्चा हो रही है।
बता दें कि, झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा NDA के घटक दलों ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जदयू के साथ गठबंधन कर लड़ेगी। सूत्रों की मानें तो भाजपा आजसू को 11 सीटें देने को तैयार है। सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। लोजपा (रामविलास) केंद्र में भाजपा की NDA सरकार का हिस्सा है। चिराग पासवान ने कहा है कि लोजपा की राज्य इकाई गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने समेत सभी विकल्पों पर चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोजपा (रामविलास) का मजबूत जनाधार है।
पासवान ने आगे कहा कि, जब मेरा जन्म हुआ तो झारखंड एकीकृत बिहार का हिस्सा था। यह मेरे पिता की कर्मभूमि रही है। पार्टी ने राज्य में मजबूत जनाधार बनाया है। ऐसे में यह तय हो गया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.