होम / CM Yogi:2032 विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा दावा

CM Yogi:2032 विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा दावा

Ritesh kumar Bajpeyee • LAST UPDATED : August 12, 2023, 1:23 pm IST

India news (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बड़ा बयान दिया है। विधानसभा के मानसून सत्र को दौरान मुख्यमंत्री ने  विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी कि सरकार 2024 में ही नहीं बल्की 2024 में और प्रदेश में 2032 में भी बनेगी।बता दें कि सीएम ने यह बयान सदन में दिया है।  इसके बाद 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है। लेकिन मुख्यमंत्री ने 2032 में भी भाजपा की सरकार बनने की बात कही है।

सीएम के बयान से सदन में हंगामा 

सीएम के इस बयान से विधानसभा में पक्ष और विपक्ष में गजब की नोक-झोक देखने को मिली। दोनों सदनों में विपक्ष सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगा।  पूर्व मुख्यमंत्री  और विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर योगी सरकार से सवाल पुछे।उन्होंने योगी सरकार पर कई सवाल दागे। जिकसे जवाब में सीएम ने विपक्ष पर जोड़दार तरीके से हमला बोला और कहा आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगाी।

सीएम ने रामचरित्र मानस के चौपाई से किया कटाक्ष 

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोस्वामी तुलसी दास द्वारा रचित रामचरित्र मानस की चौपाई से विपक्ष के नेता अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा,”तुलसीदास जी ने कहा था ‘समरथ को नहीं कोई दोष गोसाईं.’ गरीबों, किसानों की दर्द को आप कैसे समझेंगे। देश में सबलोग जानता है कि किसने, गरिबों और किसानों के साथ क्या किया है।सदन में बाढ़ और सुखाड़ पर किय गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा विपक्ष के नेताओं को 2014, 2019 2022 के चुनाव परिणामों पर गौर करना चाहिए। जनता ने यह जनादेश विकास के नाम पर दिया था।

सीएम ने पूर्व पीएम का नाम लिया 

सीएम योगी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिहं के नाम का जिक्र विधानसभा में किया और कहा कि महान किसान नेता और देश पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों से होकर निकलती है। अगर समाजवादी पार्टी को लोग चरण सिंह जी की विचारों को अपनाए होते तो उत्तर प्रदेश में किसानों की समस्या कभी नहीं होती।

यह भी पढ़े।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT