Hindi News / Indianews / Cold Winds Did Not Change Their Direction Know The Weather Update

सर्द हवाओं ने नहीं बदला रुख, दिल्ली में जारी हुआ कोहरे का अलर्ट, बिहार समेत कई राज्यों में ठंड का कहर जारी, जानें वेदर अपडेट

Aaj ka Mausam: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी है। सुबह घना कोहरा और दिनभर शीतलहर परेशान कर रही है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Aaj ka Mausam: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी है। सुबह घना कोहरा और दिनभर शीतलहर परेशान कर रही है। दिल्ली में आज और कल बारिश का अलर्ट है। हालांकि, आज सुबह-सुबह देश की राजधानी में घना कोहरा भी छाया हुआ है। यूपी में भी बारिश के आसार हैं, वहीं बिहार समेत कई राज्य ऐसे हैं जहां ठंड अभी भी अपने चरम पर है। पहाड़ी राज्यों में भी शीतलहर का कहर जारी है। आइए एक नजर डालते हैं देशभर के मौसम पर।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार सुबह अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा रहेगा। कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा भी हो सकता है। शाम और रात के समय एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रहेगा। 16 जनवरी की सुबह भी बारिश हो सकती है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे दिन में सिहरन बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है। 17 और 18 जनवरी को घना कोहरा रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 से 8 डिग्री रह सकता है। 19 और 20 जनवरी को मध्यम कोहरा रहेगा।

‘सीने पर गोली चलाई..’, वक्फ बिल को लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, पूछ डाले तीखे सवाल

Aaj ka Mausam: सर्द हवाओं ने नहीं बदला रुख

पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब की बात करें तो यहां आज लोग घने कोहरे में जागेंगे। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। 16 से 18 जनवरी तक पंजाब के लोगों को घना कोहरा परेशान कर सकता है। इस बीच तापमान में कमी आने से ठिठुरन भी बढ़ेगी। हरियाणा की बात करें तो यहां आज घने कोहरे का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। कोहरे का यह असर 18 जनवरी तक रहेगा। दोनों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां आज के अलावा 18 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जाएगा।

कैसा रहेगा पहाड़ी इलाकों का मौसम

पहाड़ी इलाकों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में आज मौसम साफ रहेगा। गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर, कोकरनाग और कुपवाड़ा जैसे इलाकों में आज न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला जाएगा। उत्तराखंड की बात करें तो आज मौसम साफ रहेगा। पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आज कई जगहों पर घना कोहरा छाएगा। आगे भी मौसम साफ रहने की संभावना है।

इन बाप-बेटों ने इस्लाम का दामन छोड़ अपनाया सनातन धर्म, पहले बदला नाम फिर बताई पूरी वजह, जानें सब कुछ

यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। 15 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यह मौसमी बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है। इस विक्षोभ की वजह से तापमान में गिरावट और हवाओं की दिशा में बदलाव हो सकता है।

बिहार की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पश्चिमी बिहार के जिलों में तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

अब सिर्फ 10 रुपये में पूरे साल सक्रिय रहेगा आपका ख़रीदा हुआ सिम…केंद्र सरकार इस बड़ी घोषणा ने किया सबको खुश, रिचार्ज का खर्च चुटकियों में कम

Tags:

aaj ka mausamtoday's weatherWeather
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue