India News (इंडिया न्यूज), Mumbai Terror Attacks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (29 अप्रैल) को कांग्रेस पर भगवा आतंकवाद का सिद्धांत गढ़ने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के तुष्टीकरण की वजह से देश में आतंकवाद बढ़ा। तब कांग्रेस ने एक और गहरी साजिश रची, पुणे की भूमि इसकी गवाह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सारा दोष निर्दोष हिंदुओं पर डालने के लिए भगवा आतंकवाद की थ्योरी लेकर आई। उन्होंने निर्दोष हिंदुओं को जेल में डाला और उन्हें प्रताड़ित किया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस 26/11 के मुंबई हमलों का दोष पवित्र भगवा पर लगाने के लिए तैयार थी। ये वे लोग हैं जिन्होंने यासीन भटकल की गिरफ्तारी के समय उसके समर्थन में बयान दिए थे। ये वही लोग हैं जो आतंकवादी याकूब मेमन की मौत की सज़ा रोकने के लिए आधी रात को कोर्ट खुलवाते हैं।
बता दें कि, 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई में समन्वित हमले किए। जो भारतीय धरती पर अब तक का सबसे बड़ा हमला था। आतंकवादी हमले में कम से कम 166 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हो गए। भाजपा ने मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम को लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर मध्य से मैदान में उतारा है। वहीं पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि दस साल पहले भारत में बम धमाके होते थे। परंतु अब आतंकवादी भेजने वाले भूख से मर रहे हैं।
Mumbai Terror Attacks
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया जो देश में हिंसा में शामिल थे। उनके बुजुर्ग अब जेल में सड़ रहे हैं। वोट के लिए कांग्रेस केरल में उनका समर्थन ले रही है। आप ऐसे लोगों से अपनी भलाई की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में पांच चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं।पहले दो चरण 19 और 26 अप्रैल को हुए थे। शेष चरण का मतदान 7, 13 और 20 मई को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।