Hindi News / Indianews / Congress Released The List Of 31 Candidates For Haryana Assembly Elections

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 32 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, विनेश फोगाट को इस सीट से मिली टिकट

Haryana Assembly Elections:

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 32 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में हरियाणा कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने जुलाना विधानसभा सीट से महिला पहलवान विनेश फोगाट को टिकट दिया है। कांग्रेस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी के खिलाफ मेव सिंह को मैदान में उतारा है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी।

नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर को मिली टिकट

हरियाणा की कालका विधानसभा सीट से प्रदीप चौधरी, नारायणगढ़ सीट से शैली चौधरी, साढौरा से रेनू बाला, रादौर से बिशन लाल सैनी, लाडवा से मेवा सिंह, शाहबाद से राम करण, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर को टिकट दिया गया है। पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुडा भी लड़ेंगे चुनाव कांग्रेस ने गढ़ी सांपला-किलोई सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा को मैदान में उतारा है। सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, गोहाना से जगबीर सिंह मलिक और रोहतक से भारत भूषण बत्रा को टिकट दिया गया है।

100 मीटर के दायरे में 14 दुकानों में हुई चोरी, UPI पेमेंट की वजह से हुआ ऐसा चमत्कार, हाथ मलते रह गए चोर

Haryana Assembly Elections

UP Kannauj Crime: देवर के खिलाफ महिला का शिकायत करना पड़ा भारी, सिर का बाल काट बेरहमी से पीटा, Video वायरल

गीता भुक्कल को झज्जर से टिकट कांग्रेस ने हरियाणा की बादली सीट से कुलदीप वाता, झज्जर से गीता भुक्कल, रेवाड़ी से चिरंजीव राव, नूंह से आफताब अहमद और फरीदाबाद एनआईटी से नीरज शर्मा को टिकट दिया है।

31 उम्मीदवारों के नाम जारी होने के बाद कांग्रेस ने फिर से केंद्रीय चुनाव समिति ने हरियाणा विधानसभा के आगामी आम चुनाव के लिए 26-इसराना-एससी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में बलबीर सिंह की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

 

भारत के इस पूर्व कोच ने थामा न्यूजीलैंड का हाथ, अब भारत के खिलाफ ही टीम को करेंगे ट्रेन

Tags:

Assembly Election 2024BJP Candidates List 2024Haryana Assembly Election 2024Haryana Assembly Electionsharyana newsindianewsJammu Kashmir Assembly Election 2024jammu kashmir newstrending News

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue