इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Corona and Omicron Cases Updation देश में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल आया है। आज सुबह तक पिछले 24 घंटे में देश में 16,764 नए मामले सामने आए। इसी के साथ ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब देश में इनकी सुख्या 1270 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा केस हैं। महाराष्ट्र में जहां 450 और दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 320 हो गई है। यानी दोनों राज्यों में ही 770 केस हैं। प्रतिशतता के हिसाब से कुल केसों के 68 फीसदी महाराष्टÑ और दिल्ली में हैं।
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से 52 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। देश में इस नए वैरिएंट से यह पहली मौत है। राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार 28 दिसंबर को इस व्यक्ति को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उसे पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कल मिली रिपोर्ट के अनुसार वह व्यक्ति ओमिक्रोन से संक्रमित था। कल महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 198 केस दर्ज किए गए थे। इनमें अकेले मुंबई से 190 केस हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह बताया कि बीते 24 घंटों में 66,65,290 वैक्सीन खुराक दी गई। इसके साथ ही देश में कोविड-19 टीकाकरण की कवरेज का आंकड़ा 144.54 करोड़ से अधिक हो गया है। देश में कोविड रिकवरी रेट 98.36 फीसदी है।
Also Read : Corona Omicron Overall India Update दिल्ली में सात माह बाद कोरोना के सबसे ज्यादा केस
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.