होम / पिछले 24 घंटे में सामने आए 2,380 नए मामले, 56 लोगों ने गंवाई जान Corona Update Today 21 April 2022

पिछले 24 घंटे में सामने आए 2,380 नए मामले, 56 लोगों ने गंवाई जान Corona Update Today 21 April 2022

Sameer Saini • LAST UPDATED : April 21, 2022, 10:32 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update Today 21 April 2022 देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आज फिर इस संख्या में बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 2,380 नए केस सामने आए हैं। वहीं संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्‍क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 56 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,22,062 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 1,231 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,14,479 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है। देश भर में अब तक कुल 1,87,07,08,111 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है ।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

बुधवार को देश में कोरोना के 2,067 नए मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को देश में कोरोना के 1,247 नए मामले आए । आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 13,433 एक्टिव केस हो गए हैं। दैनिक मामलों की सकारात्मकता दर में भी 0.49 प्रतिशत (बुधवार को) से 0.53 प्रतिशत (गुरुवार को) की वृद्धि देखी गई। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.38 प्रतिशत (बुधवार को) से बढ़कर 0.43 प्रतिशत (गुरुवार को) हो गई।

Corona Update Today 21 April 2022

ये भी पढ़े : कोरोना के मामलों में आज फिर आया उछाल, इतने हुए कुल एक्टिव केस Corona Update Today 20 April 2022

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

UBSE Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज होंगे जारी, ऐसे करें चेक -India News
AAP-Congress Alliance: “दिल्ली की 7 सीटों पर कांग्रेस का कोई पोस्टर नहीं”, अरविंदर लवली ने AAP की तरफ किया इशारा -India News
Tips To Make Ice Cream: घर पर बनाएं आइसक्रीम, जमाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बाजार जैसा मिलेगा स्वाद- Indianews
HP Board 12th Result: हिमाचल बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, फिर लड़कियों ने मारी बाजी -India News
OnePlus के ये दो तगड़े फोन जल्द होंगे आपके बाजार में लॉन्च, प्रोसेसर से लेकर कैमरा तक की जानें डिटेल्स-Indianews
Assam Rifles की नागालैंड में बड़ी कार्रवाई, जब्त किया भारी हथियार का जखीरा, नापाक मंसूबों को बड़ा झटका- Indianews
Vivah Muhurat 2024: 24 साल बाद ऐसा संयोग जब मई-जून में नहीं होंगी कोई शादी, जानिए इसके पिछे का कारण-Indianews
ADVERTISEMENT