Hindi News / Indianews / Country Is Covered In Thick Blanket Of Fog Know Weather Update

घने कोहरे की चादर से ढक गया देश, शीतलहर का डबल डोज, मौसम का हाल हुआ बेहाल, जाने वेदर अपडेट

Aaj ka Mausam: कड़ाके की ठंड में दिल्ली एनसीआर ने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। पूरा दिल्ली एनसीआर सुबह, शाम और रात को घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Aaj ka Mausam: कड़ाके की ठंड में दिल्ली एनसीआर ने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। पूरा दिल्ली एनसीआर सुबह, शाम और रात को घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। जिसके चलते लोगों को रात में सफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पूरे दिल्ली एनसीआर में शीतलहर का डबल अटैक है। सोमवार से होने वाली बारिश भी लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है, क्योंकि दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि आज पूरे दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लगातार बढ़ रही ठंड के बीच बारिश से ठंड और बढ़ेगी। 10 तारीख तक दिल्ली एनसीआर का मौसम काफी ठंडा रहने वाला है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचने के लिए पूरा इंतजाम कर लेना चाहिए।

‘सीने पर गोली चलाई..’, वक्फ बिल को लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, पूछ डाले तीखे सवाल

Aaj ka Mausam: घने कोहरे की चादर से ढक गया देश,

दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र ने दी जानकारी

दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस समय पूरे दिल्ली एनसीआर में रात के समय दृश्यता शून्य हो रही है, जिसके कारण लोगों को रात के समय बिल्कुल भी यात्रा नहीं करनी चाहिए। सुबह 9:00 बजे तक यात्रा करने से भी बचें। क्योंकि दृश्यता कम होने के कारण लोग सड़क हादसों का शिकार हो सकते हैं।

बिना मां बाप की सहमती से बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया अकाउंट, वरना लगेगा ऐसा जुर्माना कि भरते-भरते बीत जाएंगी सात पुश्तें

जानिए आज दिल्ली एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। नोएडा का आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गुरुग्राम का आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

भारत को अकड़ दिखा रहा था पाकिस्तान, भारत ने टी का मतलब समझाकर मिट्टी में मिला दिया गुरूर

 

Tags:

aaj ka mausamWeatherWeather today
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue