Hindi News / Indianews / Covid 19 20799 New Cases In 24 Hours

COVID-19 : 24 घंटे में 20799 नए केस

COVID-19 : 20799 new cases in 24 hours इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: COVID-19 : तीसरी लहर की संभावना के बीच देश में हर रोज सुखद समाचार सामने आ रहे हैं। लोगों की जागरुकता व व्यापक टीकाकरण के चलते लग रहा है कि भारत ने कोरोना को हराने में लगभग सफलता पा ली है। यदि स्वास्थ्य […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
COVID-19 : 20799 new cases in 24 hours
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
COVID-19 : तीसरी लहर की संभावना के बीच देश में हर रोज सुखद समाचार सामने आ रहे हैं। लोगों की जागरुकता व व्यापक टीकाकरण के चलते लग रहा है कि भारत ने कोरोना को हराने में लगभग सफलता पा ली है। यदि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें देश में कोरोना महामारी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। सोमवार को जारी आंकड़ों में संक्रमित लोगों की संख्या में एक बार फिर कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के 20,799 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इसी दौरान देश भर में 26,718 लोगो कोरोना से ठीक भी हुए हैं। देशभर में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण की वजह से 180 मौतें हुई हैं।

COVID-19 :  200 दिन के बाद एक्टिव केस सबसे कम

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को देश में 200 दिनों बाद कोरोना के एक्टिव केस सबसे निचले स्तर पर हैं। देश में फिलहाल 2 लाख 64 हजार 458 लोगों का इलाज चल रहा है। जो 200 दिनों में सबसे कम हैं। इसके साथ अब तक देश में 3 करोड़ 31 लाख 21 हजार 247 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि अब तक 4 लाख 48 हजार 997 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

COVID-19 : केरल के आंकड़े अभी भी चिंताजनक

जहां पूरे देश में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने में स्वास्थ्य विभाग कामयाब रहा है वहीं अब भी केरल के आंकड़े चिंता का विषय बने हुए हैं। पूरे देश में मिले मामलों में से आधे से ज्यादा केवल केरल के हैं। रविवार को कोविड-19 के 12,297 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 47,20,233 हो गई, जबकि 74 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 25,377 हो गई है।
Connact Us: Twitter Facebook

Tags:

Covid 19
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue