संबंधित खबरें
जाने कौन हैं दिल्ली के नए डिप्टी CM? पिता थे मुख्यमंत्री, तो चाचा रहे चुके हैं मेयर, जाने कैसा रहा है परवेश वर्मा का अब तक का राजनीतिक सफर
Rekha Gupta Net Wohrt: इतने करोड़ की प्रॉपर्टी, कई कंपनियों के शेयर्स की मालकिन, आखिर कितनी है दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नेटवर्थ?
नारी शक्ति को सौंपी गई दिल्ली की कमान, रेखा गुप्ता होगी दिल्ली की चौथी महिला CM, जाने छात्र संघ से लेकर मुख्यमंत्री पद तक का कैसा रहा सफर
दिल्ली CM रेस से क्यों बाहर हो गए प्रवेश वर्मा, कैसे रेखा गुप्ता ने मार ली बाजी? जानिए इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह
आर्मी चीफ की बात सुनकर शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे राहुल गांधी, सेना के मुद्दे पर दिखा रहे थे होशियारी!
दलीलें पेश करते-करते जमीन पर गिर गए हाई कोर्ट के वकील, उसके बाद जो हुआ, मामला जान उड़ गए सभी के होश
India News (इंडिया न्यूज), Police Found Dangerous Weapon : संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के बाद शुरू हुई हिंसा में अभी तक चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस ने 21 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने 4 चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। लेकिन जिन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है उनमें से एक के पास खतरनाक हथियार मिला है। इसके दोनों तरफ तेजधार है। इस हथियार ने पुलिस के भी माथे पर पसीना ला दिया है। जानकारी के मुताबिक ये हथियार चाकू जैसा दिखाई दे रहा है जो दो तरफ से धारदार है। हथियार के बीच में पकड़ने की जगह है। इस हथियार का इस्तेमाल करके ज्यादा लोगों को घायल किया जा सकता है।
हिंसा के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के घरों से भी हथियार बरामद हुए हैं। इनमें से एक आरोपी के पास ऐसा हथियार मिला है जो अब तक कभी नहीं देखा गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे हथियार पहले कभी नहीं देखा गया है। हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल और दूसरी जानकारियां भी निकाली जा रही हैं। वहीं मारे गए लोगों में से दो लोगों की 315 बोर की गोली लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है।
Police Found Dangerous Weapon
‘दैत्य वाला…’, महाराष्ट्र में उद्धव को मिली शिकस्त, तो एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस तरह उड़ाई खिल्ली!
चाकू जैसा ये हथियार संभल हिंसा में घटनास्थल से रिकवर हुआ है। अवैध हथियारों के खाली बुलेट भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अवैध हथियारों की गोली लगने से 4 मौतें होने की पुष्टि पुलिस ने की है। pic.twitter.com/ydtrBq1T0P
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 25, 2024
हिंसा के बाद इलाके में हालात काबू में बताई जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं मामला फिर से न बढ़ जाए इसको लेकर इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 30 नवंबर तक सँभल में किसी भी बाहरी के आने पर रोक लगाई गई है। 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल सोमवार तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
ये मामला जामा मस्जिद के सर्वे के बाद से वहां पर हिंसा शुरू हुई है। सर्वे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पुलिस के साथ भिड़ गए और उन पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने हिंसा और आगजनी की। पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.