<
Categories: देश

Diwali Weather 2025: दिवाली पर मौसम विभाग का Alert! इन राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

Diwali Weather 2025: दिवाली के त्योहार के दौरान देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने की उम्मीद है. जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Diwali Weather 2025: दिवाली के त्योहार के दौरान देश के कई हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे दक्षिणी राज्यों में 18 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाके में अगले कुछ दिनों तक इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है.

IMD बुलेटिन के अनुसार, 14 से 19 अक्टूबर के बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा. कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 16 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है. लक्षद्वीप में 17 और 18 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. इन इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक गरज के साथ छींटे पड़ने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है.

अन्य राज्यों भारी Alert

अन्य राज्यों में 14 से 17 अक्टूबर के बीच कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 14 और 15 अक्टूबर को गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. विदर्भ क्षेत्र में 16 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. ओडिशा में 14 और 15 अक्टूबर को गरज के साथ छींटे पड़ सकते है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. हालांकि उसके बाद बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे कम हो जाएगी.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

इस बीच दिवाली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Baby Cobra: छत के नीचे से निकले 10 से ज्यादा बेबी कोबरा, आज से पहले नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा वीडियो

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST