<
Categories: देश

E20 पेट्रोल से गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं, 23 करोड़ गाड़ियां बिना शिकायत के सड़कों पर दौड़ रहीं; जानिए संसद में सरकार ने क्या कहा?

E20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों का इंजन खराब होने की खबरें कितनी सच हैं? संसद में सरकार ने पुख्ता आंकड़ों और रिसर्च के साथ इस पर सबसे बड़ा खुलासा किया है.

संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन राज्यसभा में एक बेहद अहम जानकारी सामने आई है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में E20 पेट्रोल (20% एथनॉल मिक्स पेट्रोल) के इस्तेमाल से गाड़ियों के खराब होने या उनके परफॉर्मेंस में गिरावट आने की कोई पुख्ता शिकायत नहीं मिली है. 

सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में उठ रहे तमाम कयासों और चिंताओं को खारिज करते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने लिखित जवाब में कहा, ‘E20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है. इसके इस्तेमाल से इंजन फेल होने, पुर्जों के ज्यादा घिसने या परफॉर्मेंस खराब होने का कोई भी वैज्ञानिक सबूत नहीं मिला है.’

सिर्फ हवा-हवाई बातें नहीं, पीछे है मजबूत रिसर्च

सरकार ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को ऐसे ही नजरअंदाज नहीं किया गया, बल्कि बकायदा उनकी वैज्ञानिक जांच कराई गई. लैब टेस्टिंग, फील्ड वैलिडेशन और सड़कों पर चल रही गाड़ियों के असल अनुभवों के बाद ही यह नतीजा निकाला गया है कि E20 पेट्रोल का गाड़ियों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ रहा है.

मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले साढ़े तीन साल से E15+ (15% से ज्यादा एथनॉल) और पिछले ढाई साल से E19-E20 पेट्रोल की सप्लाई की जा रही है. इस समय देश में करीब 20 करोड़ टू-व्हीलर्स (दोपहिया वाहन) और 3 करोड़ पेट्रोल कारें इसी एथनॉल-ब्लेंडेड ईंधन पर बिना किसी दिक्कत के चल रही हैं.

डेटा क्या कहता है?

संसद में सरकार ने जो आंकड़े पेश किए, वे उन लोगों को तसल्ली देने वाले हैं जो एथनॉल मिक्स पेट्रोल से डर रहे थे. देश की एक बड़ी गाड़ी निर्माता कंपनी (OEM) ने वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 2.84 करोड़ गाड़ियों की सर्विस की. इनमें से डेढ़ करोड़ गाड़ियाँ ऐसी थीं, जो पुरानी थीं और जिन्हें E20 पेट्रोल के लिए सर्टिफाइड नहीं किया गया था. इसके बावजूद, इन गाड़ियों के इंजन में जंग लगने, पुर्जे घिसने या उनकी लाइफ कम होने की एक भी शिकायत सामने नहीं आई. यही कहानी देश की एक बड़ी टू-व्हीलर कंपनी की भी रही.

क्या पुरानी गाड़ियों के लिए सुरक्षित है E20 पेट्रोल?

सबसे बड़ा सवाल यही था कि जो गाड़ियाँ पुरानी हैं, क्या वे इस पेट्रोल को झेल पाएंगी? सरकार ने इस पर से भी पर्दा उठा दिया है. नीति आयोग (NITI Aayog) के तहत बनी एक अंतर-मंत्रालयी समिति (Inter-Ministerial Committee) ने इस पर गहराई से स्टडी की है. इस स्टडी में Indian Oil (IOCL), ARAI, IIP देहरादून और SIAM जैसे देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित संस्थानों की रिसर्च शामिल थी.

वैज्ञानिकों का निष्कर्ष

प्रयोगशालाओं में हुए टेस्ट और सड़कों पर किए गए ट्रायल्स से यह पूरी तरह साबित हो चुका है कि E20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के स्टार्ट होने, उनके चलने (ड्राइवैबिलिटी), माइलेज या इंजन के मेटल और प्लास्टिक के पुर्जों पर कोई भी बुरा असर नहीं पड़ता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST