India News (इंडिया न्यूज), Earth Hour 2025 : दुनिया में आज अर्थ ऑवर 2025 मनाया जाएगा। इस मद्देनजर आज 22 मार्च को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनेगा। इस साल अर्थ ऑवर की थीम “द पावर ऑफ नेचर” रखी गई है, जो हमें प्रकृति की ताकत और उसके संरक्षण के महत्व की याद दिलाती है। जिनको नहीं पता उनकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को अर्थ ऑवर मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर के लोग, संस्थान और बड़े-बड़े स्मारक एक घंटे के लिए गैर-आवश्यक लाइटें और बिजली से चलने वाले उपकरण बंद कर देते हैं। यह पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है।
दुनिया भर के देशों के अलावा अर्थ ऑवर को लेकर भारत में भी तैयारियां की गई हैं। देश के कई बड़े शहरों और प्रतिष्ठित इमारतों में अर्थ ऑवर के दौरान लाइटें बंद रखने की योजना बनाई गई है। इनमें गेटवे ऑफ इंडिया, इंडिया गेट, हावड़ा ब्रिज और कई अन्य ऐतिहासिक इमारतें शामिल होंगी। पर्यावरण कार्यकर्ता और संगठनों ने लोगों से अपील की है कि वे इस पहल का हिस्सा बनें और प्रकृति को बचाने की दिशा में योगदान दें।
Earth Hour 2025 : आज इतने घंटे के लिए धरती पर छाएंगा अंधेरा
अर्थ ऑवर में इस बार “द पावर ऑफ नेचर” रखा गया है। इससे लोगों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि कैसे प्रकृति हमें ऊर्जा, भोजन, पानी और जीवन प्रदान करती है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन के कारण प्रकृति खतरे में है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना और इसे संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना है।
वहीं इस पहल को लेकर पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि अर्थ ऑवर केवल एक घंटा अंधेरा करने का अभियान नहीं है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण को बचाने और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने का एक संदेश भी है।