मंगलवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किये जाने के बाद गृहमंत्री अमित शाह(Home Minister Amit Shah) ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। गृहमंत्री ने लिखा है कि Economic Survey 2023 पुष्टि करता है कि एक अनुभवी कप्तान पीएम नरेंद्र मोदी ने महामारी के बावजूद अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया है। जब दुनिया मंदी का सामना कर रही है, ऐसे समय में भी भारत सभी क्षेत्रों में विकास और आशावाद दिखाता रहा। अब भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभरने के लिए तैयार है।
मंगलवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किये जाने के बाद गृहमंत्री अमित शाह(Home Minister Amit Shah) ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है।
इससे पहले पीएम ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया हुए लिखा “आर्थिक सर्वेक्षण भारत के विकास पथ का एक व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करता है जिसमें हमारे राष्ट्र के प्रति वैश्विक आशावाद, इन्फ्रा पर ध्यान, कृषि, उद्योगों में वृद्धि और भविष्य के क्षेत्रों पर जोर शामिल है।”
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश कर किया है। इस सर्वे में वर्ष 2023-24 के लिए GDP ग्रोथ रेट 6.5% रहने का अनुमान लगाया गया है। पिछले 3 साल में यह सबसे धीमी ग्रोथ होगी। सर्वे में कहा गया है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। सर्वे में कहा गया कि पर्चेजिंग पावर पैरिटी के मामले में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और एक्सचेंज रेट के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था।