होम / Delhi : संजय सिंह के खिलाफ ED ने दायर की चार्जशीट, करोड़ों की हेराफेरी का लगाया आरोप

Delhi : संजय सिंह के खिलाफ ED ने दायर की चार्जशीट, करोड़ों की हेराफेरी का लगाया आरोप

Anubhawmani Tripathi • LAST UPDATED : December 2, 2023, 7:07 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) Delhi : दिल्ली (Delhi) आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के खिलाफ ईडी जांच मामले में अधिकारीयों ने नई जानकारी दी है। बता दे, कुछ हफ़्तों पहले ही संजय सिंह के खिलाफ ईडी ने जांच की थी। आज यानि शनिवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी ( AAP) के सांसद संजय सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की विभिन्न धाराओं के तहत एक स्थानीय अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

क्या है पूरा मामला

इस मामले में यह प्रारंभिक आरोप पत्र है। क्योंकि (प्रवर्तन निदेशालय) ने पहले ऐसी करीब 5 अभियोजन शिकायतें दायर कर चुकी है। आपको बता दे, अक्टूबर में ईडी ने ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य सिंह को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया था। धनशोधन रोधी एजेंसी (Anti Money Laundering), (AML) ने आरोप लगाया और कहा कि राज्यसभा सदस्य के आवास पर आरोपी कारोबारी दिनेश अरोड़ा ने किसी के माध्यम से दो किस्तों में दो करोड़ रुपये नकद भेजे थे।

जांच में क्या सामने आया

इस दावे के बाद आम आदमी पार्टी के संसद सिंह ने मामले सफाई दी थी। साल 2021-22 को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था। आम आदमी पार्टी के लोगों ने ईडी के इस एक्शन को राजनीतिक षड्यंत्र बताया था।

ईडी के जांच में सामने आया की आरोपी कारोबारी अरोड़ा ने सिंह के घर पर दो मौकों पर (अगस्त 2021 से अप्रैल 2022 के बीच यह नकदी) दो करोड़ रुपए नकद भेजे थे।

यह भी पढ़ेंः-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

KKR VS DC: ईडन गार्डन में दिल्ली से भिड़ेगी कोलकता, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
Bengal Teachers Lose Jobs: 26 हजार शिक्षकों की नौकरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन-Indianews
Siddhant Chaturvedi ने अपने बर्थडे पर गिटार बजाने के साथ किया जमकर डांस, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR vs DC Live Streaming: कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Viral Video: एक दूल्हा और चार दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Indianews
T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, ये स्टार खिवाड़ी संभालेगा टीम की कमान
T20 World Cup 2024: 1990 के दशक की किट की याद दिलाती है न्यूजीलैंड की नई जर्सी, दक्षिण अफ्रीका ने भी विश्व कप के लिए जर्सी को किया लांच
ADVERTISEMENT