India News (इंडिया न्यूज़), ED Raid In Jharkhand, रांची: ईडी ने एक बार फिर झारखंड में बड़ी कार्रवाई की है। पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के साथ- साथ राज्य के 12 जगहों पर छामेमारी की गई है। सुबह-सुबह सभी जगहों पर एजेंसी ने छामेमारी की कार्रवाई की। प्रदीप यादव के साथ- साथ बिल्डर शिवकुमार के ठिकाने पर भी छापे मारें गए। शिवकुमार चेशायर होम रोड में रहते है। उनके ठिकानों पर छापा जमीन घोटाले को लेकर मारा गया है। रांची में चार जगह और देवघर में आठ जगहों पर छापे मारे गए है।
- नवंबर में आईटी का छापा पड़ा था
- दो मामले में आज हुई रेड
- प्रदीप यादव कांग्रेस के विधायक
विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों पर ईडी के पहले आय़कर विभाग ने 4 नवंबर 2022 को भी छापेमारी की थी। विधायक ने अभी तक इन छापे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापा मारा गया है। नवबंर 2022 में आयकर विभाग ने छापे के बाद एक रिपोर्ट बनाई थी जो ईडी को दी गई। इस रिपोर्ट पर ईडी ने कार्रवाई की है।
दो कांग्रेस विधायकों के घर छापा
इनकम टैक्स ने 4 नवंबर 2022 को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के साथ- साथ बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। आईटी ने प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित आवास और अनूप सिंह के बेरमो और रांची स्थित सरकारी आवास में छापेमारी की थी।
कांग्रेस में हो गए थे शामिल
बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की यह तीनों साल 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर विधायक बने थे। 2020 में बाबूलाल मरांडी ने जेवीएम का विलय बीजेपी में करने का फैसला किया था लेकिन प्रदीप यादव और बंधु तिर्की बाबूलाल के फैसले के खिलाफ जा कर कांग्रेस में शामिल हो गए। बाबूलाल मरांडी बीजेपी विधायक दल के नेता थे। बंधु तिर्की को एक मामले में सजा होने के बाद उनकी विधायकी चली गई फिर उनकी बेटी नेहा तिर्की कांग्रेस के टिकट पर जीत कर चुनाव जीती।
यह भी पढ़े-
- एजेंट से छीन रहें थे पैसे फिर मारी गोली, पकड़ने के लिए 800 सीसीटीवी कैमरों की हुई तलाशी
- NCP ने मंदिर में ड्रेस कोड विवाद पर जताई नाराजगी, पुजारियों के पहनावे पर कही ये बात