होम / ED Raid In Jharkhand: झारखंड में ईडी ने 12 जगहों पर मारा छापा, एक विधायक सहित कई लोगों के ठिकानों पर रेड

ED Raid In Jharkhand: झारखंड में ईडी ने 12 जगहों पर मारा छापा, एक विधायक सहित कई लोगों के ठिकानों पर रेड

Roshan Kumar • LAST UPDATED : May 30, 2023, 10:00 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), ED Raid In Jharkhand, रांची: ईडी ने एक बार फिर झारखंड में बड़ी कार्रवाई की है। पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के साथ- साथ राज्य के 12 जगहों पर छामेमारी की गई है। सुबह-सुबह सभी जगहों पर एजेंसी ने छामेमारी की कार्रवाई की। प्रदीप यादव के साथ- साथ बिल्डर शिवकुमार के ठिकाने पर भी छापे मारें गए। शिवकुमार चेशायर होम रोड में रहते है। उनके ठिकानों पर छापा जमीन घोटाले को लेकर मारा गया है। रांची में चार जगह और देवघर में आठ जगहों पर छापे मारे गए है।

  • नवंबर में आईटी का छापा पड़ा था
  • दो मामले में आज हुई रेड
  • प्रदीप यादव कांग्रेस के विधायक

विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों पर ईडी के पहले आय़कर विभाग ने 4 नवंबर 2022 को भी छापेमारी की थी। विधायक ने अभी तक इन छापे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापा मारा गया है। नवबंर 2022 में आयकर विभाग ने छापे के बाद एक रिपोर्ट बनाई थी जो ईडी को दी गई। इस रिपोर्ट पर ईडी ने कार्रवाई की है।

दो कांग्रेस विधायकों के घर छापा

इनकम टैक्स ने 4 नवंबर 2022 को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के साथ- साथ बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। आईटी ने प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित आवास और अनूप सिंह के बेरमो और रांची स्थित सरकारी आवास में छापेमारी की थी।

कांग्रेस में हो गए थे शामिल

बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की यह तीनों साल 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर विधायक बने थे। 2020 में बाबूलाल मरांडी ने जेवीएम का विलय बीजेपी में करने का फैसला किया था लेकिन प्रदीप यादव और बंधु तिर्की बाबूलाल के फैसले के खिलाफ जा कर कांग्रेस में शामिल हो गए। बाबूलाल मरांडी बीजेपी विधायक दल के नेता थे। बंधु तिर्की को एक मामले में सजा होने के बाद उनकी विधायकी चली गई फिर उनकी बेटी नेहा तिर्की कांग्रेस के टिकट पर जीत कर चुनाव जीती।

यह भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024, LSG vs MI Live Score: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
Ibrahim Ali Khan के इंस्टाग्राम डेब्यू करने पर मां Kareena Kapoor ने दिया ये शानदार ऑफर, कही ये बात -Indianews
Travel Tips: सोलो ट्रैवलिंग करते समय भूलकर न करें ये गलतियां, बन सकती है परेशानी की वजह
IPL 2024: लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खुशखबरी, इस खिलाड़ी की हुई वापस-Indianews
Classroom into Swimming Pool: गर्मी में बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए शिक्षक ने किया कारनामा, क्लासरुम को बनाया स्विमिंग पूल-Indianews
बेटे Akaay के जन्म के बाद एक्टिंग फील्ड में Anushka Sharma ने किया कमबैक, इस प्रोजेक्ट में आईं नजर -Indianews
T20 World Cup 2024: जानें कौन हैं खलील अहमद जिन्हें टी20 विश्व के लिए रिजर्व में किया गया है शामिल-Indianews
ADVERTISEMENT