Hindi News / Indianews / Eight People Death During Muharram Incidents And Clashes In India

Muharram Incidents: मुहर्रम जुलूस के दौरान देश के कई राज्यों में हादसे और झड़प, आठ लोगों की मौत, कई पुलिस वाले घायल

India News (इंडिया न्यूज़), Muharram Incidents, दिल्ली: मुहर्रम जुलूस के देशभर की अलग-अलग कई घटनाएं हुई। कही झड़प हुई तो कही हादसा। इन सभी को मिला दे तो कुल 8 लाोगों की जान गई वही कई पुलिस वाले भी घायल हुई। देश की राजधानी दिल्ली में जुलूस का मार्ग बदलने के बाद पुलिस पर पत्थरबाजी […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Muharram Incidents, दिल्ली: मुहर्रम जुलूस के देशभर की अलग-अलग कई घटनाएं हुई। कही झड़प हुई तो कही हादसा। इन सभी को मिला दे तो कुल 8 लाोगों की जान गई वही कई पुलिस वाले भी घायल हुई। देश की राजधानी दिल्ली में जुलूस का मार्ग बदलने के बाद पुलिस पर पत्थरबाजी की गई, जिसमें 12 पुलिस वालों घायल हो गए। वही वाराणसी में जुलूस के दौरान शिया और सुन्नी लोगों में झड़प हुई इसमें कई लोग घायल हो गए और गाड़िया फूंक दी गई।

  • 8 लोगों की जान गई
  • कई पुलिस वाले भी घायल
  • झारखंड में चार की मौत

दिल्ली में पुलिस को भारी लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। पुलिस उपायुक्त (आउटर) हरेंद्र सिंह के अनुसार, झड़प तब शुरू हुई जब कुछ ताजिया जुलूस आयोजकों ने अपने जुलूस को पहले से तय किए गए मार्ग से हटाने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्के लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा. डीसीपी ने कहा, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Trump की धमकी के आगे झुका भारत, घटाया जा रहा टैरिफ? गरीब आदमी भी खरीद सकेगा ये महंगी चीजें!

Muharram Incidents

उत्तर प्रदेश की घटनाएं

यूपी में जुलूस के दौरान कई घटनाएं हुई। वाराणसी में शिया और सुन्नी मुस्लिमों में पत्थराव हुआ वही अमरोहा जिले के जुलूस में डीजे के हाई-वोल्टेज करंट प्रवाहित तारों के संपर्क में आने से 2 की मौत हो गई और 52 लोगों को करंट लग गया। अमोरोहा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य लांगेह के अनुसार, मृतकों की पहचान शानू (35) और ओवैस (13) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है.

झारखंड में चार की मौत

झारखंड के बोकारो में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकालते समय बिजली की चपेट में आ गया है। 11 हजार हाई-वोल्टेज टेंशन तार के संपर्क में आने के बाद विस्फोट हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हुए। मृतकों की पहचान साजिद अंसारी (18), आशिफ रजा (21), गुलाम हुसैन (19) और इनामुल रब (34) के रूप में हुई।

गुजरात और बिहार में घटनाएं

गुजरात के राजकोट जिले में मुहर्रम का जुलूस निकालते समय करंट लगने से दो लोगों की जान चली गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। यह घटना शहर के रसूल पारा इलाके में हुई जब एक ताजिया 22 केवी ओवरहेड बिजली के तार के संपर्क में आ गया। मृतकों की पहचान जुनैद मजोठी (22) और साजिद समा (20) के रूप में हुई। बिहार के भागलपुर जिले में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान पटाखे फोड़े जाने से एक 16 साल की लड़की घायल हो गई। कैमूर जिले में दो समूहों के बीच झड़प से तनाव हो गया। दोनों जगहों पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

यह भी पढ़े-

Tags:

DelhiMuharramPilibhitVaranasiviolenceहिंसा
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue