होम / EPFO ने PF पर बढ़ाई ब्याज दर, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए इतना हुआ बदलाव

EPFO ने PF पर बढ़ाई ब्याज दर, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए इतना हुआ बदलाव

Sailesh Chandra • LAST UPDATED : March 28, 2023, 11:29 am IST

EPFO: वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। EPFO ने बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि पर 2022-23 के लिए 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर तय की है। मार्च 2022 में ईपीएफओ ने अपने करीब पांच करोड़ अंशधारकों के लिए 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया था। यह 2020-21 में 8.5 प्रतिशत था।

यह 1977-78, के बाद सबसे कम था, जब EPF ब्याज दर 8 प्रतिशत थी। EPFO के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय CBT ने मंगलवार को अपनी बैठक में 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया है। सीबीटी ने 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर का फैसला मार्च 2021 में किया था।

कब आएगी खाते में ब्याज

CBT की ओर से EPF में जमा पर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए दी जाने वाली ब्याज दर के निर्णय को वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। जैसी ही इसे मंत्रालय से मंजूरी मिल जाती है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज को पूरे देशभर में मौजूद पांच करोड़ ईपीएफ सब्सक्राइबर्स के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बता दें, ईपीएफओ सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही अपने सब्सक्राइबर्स के खाते में ब्याज को क्रेडिट करता है।

Also Read

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

अशोक चोपड़ा के निधन को अब तक भूला नहीं पाई हैं Priyanka Chopra, पिता को खोने का दर्द किया बयां -Indianews
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बदल दिया अपना ही फैसला, 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता से जुड़ा है मामला- Indianews
Google Layoffs 2024: Google ने एक बार फिर छंटनी का एलान, पाइथॉन टीम सबसे ज्यादा प्रभावित-Indianews
Khalistani Terrorist: अमेरिकी मीडिया का बड़ा दावा, गुरपतवंत पन्नून को मारने के लिए RAW अधिकारी ने बनाया था हिट टीम
Rakesh Roshan ने अपने हार्डकोर वर्कआउट का वीडियो किया शेयर, पिता की फिटनेस पर ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR VS DC: अपने जीत के अभियान को जारी रखना चाहेगी टीम पंत, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
KKR VS DC: कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला आज, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
ADVERTISEMENT