होम / Farmer Protest: किसान आंदोलन में शामिल होंगे राहुल गांधी, झारखंड में अपनी न्याय यात्रा रोकी

Farmer Protest: किसान आंदोलन में शामिल होंगे राहुल गांधी, झारखंड में अपनी न्याय यात्रा रोकी

Mudit Goswami • LAST UPDATED : February 14, 2024, 12:05 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),  Farmer Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, झारखंड में अपनी भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दूसरे चरण को रोकते हुए कांग्रेस नेताओं ने किसान आंदोलन में शामिल होने का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी की बुधवार को झारखंड में दूसरे चरण की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु करने जा रही थी।

बता दें कि मंगलवार को पंजाब और हरियाणा के किसान ने केंद्र सरकार के विरुध दिल्ली चलो के आह्वान के तहत आंदोलन करने का उतरें। किसानों के इस आंदोलन का कारण मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) और अन्य कई मुद्दें है। हालांकि किसानों को रोकने के लिए दिल्ली से सटें कई बॉर्डर में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली की सीमाओं में भारी पुलिस बल के अलावा कई जगह कंक्रिट की दिवारें, किले और कटिलें तारों को लगाया गया है।

वहीं मगंलवार को पंजाब से  दिल्ली की ओर आ रहे किसानों को पुलिस ने हरियाण के शंभू सीमा पर रोक दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में आए किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। उधर किसानों ने भी प्रशासन द्वारा लाए गए बैरिकेट्स को तोड़ने की कोशिश की।

सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस का ऐलान

दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर घोषणा करते हुए कहा, “बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने वाले किसानों पर गैस का इस्तेमाल किया जाएगा और लाठियां चलाई जाएंगी।” पुलिस ने कहा, “अगर किसान आक्रामक रहे तो उनके खिलाफ मिर्च का भी इस्तेमाल किया जाएगा।”

दिल्ली पुलिस ने कहा, “वे आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन हमें उनका मुकाबला करने की जरूरत है। हमारा लक्ष्य उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकना है ताकि वे शहर में अराजकता न फैलाएं। अगर हम एकजुट रहेंगे, तो वे विफल हो जाएंगे।”

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT