India News (इंडिया न्यूज), Farmers Protest: किसानों के साथ केंद्र सरकार की तीसरी दौर की बातचीत अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। किसान अभी मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) कानून समेत अन्य कई मुद्दों पर अड़े हैं। इससे पहले भी किसानों और सरकार के बीच 8 और 12 फरवरी को बीतचीत हुई थी। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनो के बीच अगली बैठक रविवार को होगी।
बता दें कि गुरुवार शाम आंदोलन कर रहे किसान युनियन के नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों ने चंडीगढ़ में बीतचीत की। महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यू ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में हुई इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए।
PM Surya Ghar Yojana: अब बिजली बिल की नो टेंशन, आ गई सरकार की धमाकेदार स्कीम; ऐसे करें अप्लाई
वहीं किसान यूनियनों को लेकर बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल हुए। इस बैठक में किसानों ने मुख्य रुप से MSP का मुद्दा उठाया। बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि किसानों के साथ हुई बातचीत साकारात्मक रही। उन्होंने कहा, चौथे दौर की बातचीत अलगे रविवार को होगी।
शंभू सीमा पर किसानों का प्रदर्शन
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में आ रहे पंजाब के किसानों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें हरियाणा की शंभू सीमा पर रोक दिया। वहीं, गुरुवार को किसानों ने पंजाब और हरियाणा में रेल ट्रक पर बैठकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन से किसानों को हटाने का प्रयास किया।संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने भी हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के विरोध में पंजाब के कई टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने भी हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के विरोध में पंजाब के कई टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया।